Home » उत्तर प्रदेश » VBSPU Admission: पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शुरू होंगे BSc Agriculture और BPES के नए कोर्स, 14-15 जुलाई को होगा इंटरव्यू

VBSPU Admission: पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शुरू होंगे BSc Agriculture और BPES के नए कोर्स, 14-15 जुलाई को होगा इंटरव्यू

VBSPU Admission : जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय नए शैक्षणिक सत्र से छात्रों के लिए दो नए व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीएससी (ऑनर्स) कृषि और बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स (बीपीईएस) के संचालन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इन पाठ्यक्रमों को शुरू करने के साथ ही योग्य शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

विश्वविद्यालय की ओर से शनिवार शाम जारी सूचना के अनुसार, नए पाठ्यक्रमों के लिए अतिथि प्रवक्ताओं की नियुक्ति वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से की जाएगी। 14 जुलाई को बीएससी (ऑनर्स) कृषि के लिए साक्षात्कार आयोजित होंगे, जबकि 15 जुलाई को बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स (बीपीईएस) के लिए अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया जाएगा।

VBSPU Admission

बीएससी (ऑनर्स) कृषि पाठ्यक्रम के लिए कुल 10 अतिथि प्रवक्ताओं का चयन किया जाएगा। इसके तहत हार्टिकल्चर, एंटोमोलॉजी, एग्रीकल्चर इकोनॉमिक्स एंड स्टैटिस्टिक्स, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग एंड मेटियोरोलॉजी, एग्रीकल्चर केमिस्ट्री एंड सॉयल साइंस, एनिमल हसबेंड्री एंड डेयरींग, प्लांट पैथोलॉजी एंड नेमेटोलॉजी, एक्सटेंशन एजुकेशन तथा एग्रोनॉमी जैसे नौ विषयों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

शुरू होगा बीपीईएस कोर्स

विश्वविद्यालय परिसर में पहली बार बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स (बीपीईएस) पाठ्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इस कोर्स के लिए तीन अतिथि प्रवक्ताओं की नियुक्ति की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि इस पाठ्यक्रम से खेल और शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों को बेहतर अवसर मिलेंगे। विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में बीएससी कृषि पाठ्यक्रम पहले से संचालित है, लेकिन अब इसे विश्वविद्यालय परिसर में भी शुरू किए जाने से छात्रों को आधुनिक संसाधनों और बेहतर शैक्षणिक वातावरण का लाभ मिलेगा। वहीं, बीपीईएस की शुरुआत से खेल शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और विद्यार्थियों के लिए रोजगार व उच्च शिक्षा के नए रास्ते खुलेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि दोनों नए पाठ्यक्रम क्षेत्र के छात्रों के लिए काफी उपयोगी साबित होंगे।

Read More : Mango Festival Lucknow: ये आम बना आकर्षण, ‘मोदी मैंगो’ से लेकर ‘अंबिका’ तक की चर्चा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?