Home » राजनीति » Rajasthan Panchayat Election 2026: धनतेरस से पहले बदली चुनाव की तारीखें, अब 24 अक्टूबर से पंच-सरपंच के लिए होगी वोटिंग

Rajasthan Panchayat Election 2026: धनतेरस से पहले बदली चुनाव की तारीखें, अब 24 अक्टूबर से पंच-सरपंच के लिए होगी वोटिंग

Rajasthan Politics

Rajasthan Panchayat Election 2026 : राजस्थान में पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच मतदाताओं और उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है. राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज संस्थाओं के पहले तीन चरणों के चुनाव कार्यक्रम में बदलाव किया है. संशोधित कार्यक्रम के बाद जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के साथ पंच-सरपंच के मतदान की तारीखें भी एक दिन पहले हो गई हैं. तीसरे चरण में पंच और सरपंच के लिए पहले 6 नवंबर को मतदान होना था, लेकिन इसी दिन धनतेरस होने के कारण अब वोटिंग 5 नवंबर को कराई जाएगी.

Rajasthan Politics

पहले जारी चुनाव कार्यक्रम में तीसरे चरण के पंच और सरपंच पदों के लिए 6 नवंबर को मतदान निर्धारित था. धनतेरस भी इसी दिन होने के कारण तारीख को लेकर सवाल उठ रहे थे. पहले चरण में पंच-सरपंच के लिए 24 अक्टूबर और दूसरे चरण में 30 अक्टूबर को मतदान होगा. चौथे चरण के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

Rajasthan Panchayat Election 2026

इसके बाद निर्वाचन आयोग ने पहले तीन चरणों की चुनावी गतिविधियों को एक-एक दिन पहले करने का फैसला लिया. संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक पहले चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां 21 अक्टूबर को रवाना होंगी. इन पदों के लिए 22 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा. इसके बाद 23 अक्टूबर को पंच और सरपंच पदों के लिए नामांकन होगा. पंच-सरपंच के लिए मतदान 24 अक्टूबर को कराया जाएगा, जबकि 25 अक्टूबर को उपसरपंच का चुनाव होगा.

30 अक्टूबर को वोटिंग

दूसरे चरण में चुनाव ड्यूटी में लगी पोलिंग पार्टियां 27 अक्टूबर को रवाना होंगी. जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 28 अक्टूबर को मतदान होगा. पंच और सरपंच पद के उम्मीदवार 29 अक्टूबर को नामांकन करेंगे और 30 अक्टूबर को इन पदों के लिए वोट डाले जाएंगे. इसके अगले दिन यानी 31 अक्टूबर को उपसरपंच का चुनाव कराया जाएगा. तीसरे चरण की प्रक्रिया 2 नवंबर को पोलिंग पार्टियों की रवानगी के साथ आगे बढ़ेगी. जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 3 नवंबर को मतदान होगा. पंच और सरपंच पद के लिए 4 नवंबर को नामांकन होगा और 5 नवंबर को वोटिंग कराई जाएगी.

आम मतदाता नहीं डालेंगे वोट

नई व्यवस्था के बाद 6 नवंबर को आम मतदाताओं के लिए मतदान नहीं होगा. इस दिन तीसरे चरण की ग्राम पंचायतों में केवल उपसरपंच का चुनाव कराया जाएगा. उपसरपंच को आम मतदाता सीधे नहीं चुनते, बल्कि निर्वाचित वार्ड पंच इसके लिए मतदान करते हैं. ऐसे में धनतेरस के दिन आम मतदाताओं को वोट डालने के लिए मतदान केंद्र नहीं जाना पड़ेगा. निर्वाचन आयोग ने चौथे चरण के चुनाव कार्यक्रम को पहले की तरह ही रखा है. इस चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 14 नवंबर को मतदान होगा. वहीं, पंच और सरपंच पदों के लिए 16 नवंबर को वोटिंग होगी. इसके बाद 17 नवंबर को उपसरपंच का चुनाव कराया जाएगा.

बदलनी होगी प्रचार की रणनीति

पहले तीन चरणों की तारीखें एक दिन पहले होने का असर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की तैयारियों पर भी पड़ेगा. प्रत्याशियों को अब प्रचार, जनसंपर्क और घर-घर पहुंचने की अपनी रणनीति नई तारीखों के हिसाब से तैयार करनी होगी. खास तौर पर पंच और सरपंच का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए संशोधित कार्यक्रम को ध्यान में रखना जरूरी होगा. पहले चरण में जिला परिषद-पंचायत समिति के लिए 22 अक्टूबर और पंच-सरपंच के लिए 24 अक्टूबर को मतदान होगा. दूसरे चरण में ये तारीखें क्रमशः 28 और 30 अक्टूबर हैं. तीसरे चरण में 3 और 5 नवंबर को मतदान होगा. चौथे चरण में 14 नवंबर को जिला परिषद-पंचायत समिति और 16 नवंबर को पंच-सरपंच के लिए वोट डाले जाएंगे.

Read More : UP Politics: सिसवा में BJP लगाएगी जीत की हैट्रिक या सपा करेगी वापसी? पिछले 2 चुनावों में 60 हजार से ज्यादा रहा अंतर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?