Home » बिजनेस » Hotel में 2 बजे चेक-इन नियम के पीछे छिपा है बड़ा लॉजिक, पढ़कर कहेंगे- सही है!

Hotel में 2 बजे चेक-इन नियम के पीछे छिपा है बड़ा लॉजिक, पढ़कर कहेंगे- सही है!

Hotel
Hotel

Hotel Check In Rule : रातभर का सफर, थकान से भरा शरीर और होटल पहुंचते ही रिसेप्शन से जवाब “चेक-इन दोपहर 2 बजे के बाद ही होगा।” यह स्थिति लगभग हर यात्री के साथ होती है। गुस्सा भी आता है, लेकिन यह नियम यूं ही नहीं बना। इसके पीछे होटल इंडस्ट्री की एक तय व्यवस्था और जरूरत छिपी होती है। ज्यादातर होटल में मेहमान सुबह 10 या 11 बजे तक चेक-आउट कर देते हैं।

Hotel

इसके बाद शुरू होता है कमरे को फिर से तैयार करने का काम। यह सिर्फ चादर बदलने तक सीमित नहीं होता। कमरे को पूरी तरह साफ करना, बिस्तर बदलना, बाथरूम को सैनिटाइज करना और सभी जरूरी चीजें दोबारा रखना यह सब समय लेने वाली प्रक्रिया है।

Hotel के 2 बजे चेक-इन नियम

हाउसकीपिंग टीम को हर कमरे को नए जैसा बनाना होता है। इस्तेमाल किए गए तौलिए, साबुन, कॉफी किट और अन्य चीजों को बदलना जरूरी होता है। बड़े होटलों में जहां सैकड़ों कमरे होते हैं, वहां यह काम और ज्यादा समय लेता है। यही वजह है कि चेक-आउट और चेक-इन के बीच कुछ घंटों का अंतर रखा जाता है। कमरा साफ होने के बाद मेंटेनेंस टीम की जिम्मेदारी शुरू होती है। वे लाइट, एसी, टीवी, प्लंबिंग जैसी चीजों की जांच करते हैं। कई बार छोटी खराबी भी मेहमान के अनुभव को खराब कर सकती है इसलिए इस समय में हर चीज को ठीक से जांचा जाता है।

अंतिम मंजूरी जरूरी

मेंटेनेंस के बाद सुपरवाइजर कमरे का निरीक्षण करते हैं। यह देखा जाता है कि कमरा होटल के तय मानकों के अनुसार है या नहीं। अगर कोई कमी रह जाती है, तो उसे तुरंत ठीक किया जाता है। इस पूरी प्रक्रिया के बाद ही कमरा अगले मेहमान के लिए तैयार माना जाता है। होटल में कई विभाग एक साथ काम करते हैं, जिसमें फ्रंट डेस्क, हाउसकीपिंग, लॉन्ड्री और मेंटेनेंस शामिल है। अगर चेक-इन का समय तय न हो, तो इन सभी के बीच तालमेल बिगड़ सकता है। एक तय समय होने से सभी विभाग अपने काम को सही ढंग से प्लान कर पाते हैं।

यात्रियों के लिए सुझाव

अगर आप सुबह जल्दी होटल पहुंच रहे हैं, तो पहले से होटल से बात कर लें। कई होटल अतिरिक्त शुल्क लेकर अर्ली चेक-इन की सुविधा देते हैं। इससे आपको इंतजार नहीं करना पड़ेगा और सफर की थकान भी जल्दी दूर हो जाएगी। दोपहर 2 बजे का चेक-इन नियम यात्रियों को बेहतर और साफ-सुथरा कमरा देने के लिए बनाया गया है। यह नियम होटल की व्यवस्था को सुचारू रखने और मेहमानों के अनुभव को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाता है।

Read More : PM Fasal Bima Yojana: बेमौसम बारिश से फसल बर्बाद?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?