Home » उत्तर प्रदेश » UPSSSC Recruitment 2026: वेटनरी फार्मासिस्ट के 1308 पदों पर निकली भर्ती, 14 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन

UPSSSC Recruitment 2026: वेटनरी फार्मासिस्ट के 1308 पदों पर निकली भर्ती, 14 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन

UPSSSC Recruitment 2026 : उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने वेटनरी फार्मासिस्ट के 1308 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 14 सितंबर से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 5 अक्टूबर तक आयोग की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

आयोग के अनुसार वेटनरी फार्मासिस्ट भर्ती के लिए निर्धारित शैक्षिक योग्यता और अन्य पात्रता पूरी करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर पाएंगे। आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होगा। अभ्यर्थियों को तय समयसीमा के भीतर आवेदन फॉर्म भरने के साथ शुल्क जमा करने और जरूरी दस्तावेजों से जुड़ी प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी।

UPSSSC Recruitment 2026

अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले भर्ती का पूरा विज्ञापन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है। इसमें शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, आवेदन शुल्क और अन्य जरूरी शर्तों की जानकारी दी गई है। पात्रता पूरी नहीं करने वाले अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त किए जा सकते हैं। वेटनरी फार्मासिस्ट भर्ती के अलावा कृषि विभाग में अवर अभियंता के 134 पदों पर भी भर्ती की जाएगी। आयोग की ओर से इसकी प्रक्रिया तैयार की जा रही है। दोनों भर्तियों के जरिए प्रदेश के युवाओं को सरकारी सेवा में प्रवेश का बड़ा अवसर मिलेगा।

5 अक्टूबर के बाद नहीं मिलेगा मौका

वेटनरी फार्मासिस्ट के पदों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 5 अक्टूबर निर्धारित की गई है। निर्धारित समय के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऐसे में अभ्यर्थियों को अंतिम तारीख का इंतजार करने के बजाय समय रहते ऑनलाइन आवेदन और उससे जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी करने की सलाह दी गई है।

Read More : UP School: 10 लाख छात्रों को जल्द मिलेंगे 1200 रुपये, ड्रेस-जूते और स्टेशनरी के लिए खाते में आएगी रकम

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?