Home » उत्तर प्रदेश » UP School: 10 लाख छात्रों को जल्द मिलेंगे 1200 रुपये, ड्रेस-जूते और स्टेशनरी के लिए खाते में आएगी रकम

UP School: 10 लाख छात्रों को जल्द मिलेंगे 1200 रुपये, ड्रेस-जूते और स्टेशनरी के लिए खाते में आएगी रकम

UP School News : उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए राहत की खबर है। ड्रेस, जूते-मोजे और अन्य जरूरी सामान खरीदने के लिए करीब 10 लाख छात्रों के अभिभावकों के बैंक खातों में जल्द ही 1200-1200 रुपये डीबीटी के माध्यम से भेजे जाएंगे। इनमें नए दाखिला लेने वाले बच्चे और वे छात्र भी शामिल हैं, जिन्हें पहले किसी कारण से यह राशि नहीं मिल सकी थी। बेसिक शिक्षा विभाग ने करीब 10 लाख छात्रों का डाटा तैयार कर लिया है।

इनके अभिभावकों के खातों में राशि भेजने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। सरकार की ओर से दी जाने वाली इस रकम का इस्तेमाल बच्चों के लिए ड्रेस, जूते-मोजे और दूसरी निर्धारित शैक्षिक सामग्री खरीदने में किया जाएगा।

UP School News

वहीं करीब 15 लाख अन्य छात्रों को अभी भुगतान के लिए इंतजार करना होगा। इनके अभिभावकों के बैंक खातों को आधार से लिंक कराने और जरूरी दस्तावेज पूरे करने की प्रक्रिया चल रही है। दस्तावेज और बैंक संबंधी जानकारी पूरी होने के बाद सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद पात्र बच्चों के अभिभावकों के खाते में भी 1200 रुपये भेजे जाएंगे।

अभिभावकों को देंगे जानकारी

विभाग की ओर से शिक्षकों को भी जिम्मेदारी दी गई है कि वे अभिभावकों को डीबीटी की राशि और इसके इस्तेमाल के बारे में जानकारी दें। शिक्षक-अभिभावक बैठकों में बच्चों की यूनिफॉर्म और जरूरी सामान की स्थिति की जानकारी भी ली जाएगी। विभाग का उद्देश्य है कि सभी बच्चे निर्धारित यूनिफॉर्म में स्कूल पहुंचें। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में 1.25 करोड़ से अधिक बच्चे पढ़ रहे हैं। इससे पहले बेसिक शिक्षा विभाग करीब 1.10 करोड़ बच्चों के अभिभावकों के खातों में ड्रेस, जूते-मोजे, स्कूल बैग और स्टेशनरी आदि के लिए डीबीटी के जरिए राशि भेज चुका है। हर साल कक्षा एक, छह और अन्य कक्षाओं में नए दाखिले होने के कारण लाभार्थियों की संख्या में बदलाव होता रहता है। विभाग अब नए छात्रों को भी योजना का लाभ देने की तैयारी कर रहा है।

Read More : Lucknow T20 Match: इकाना में मैच के चलते आज बदला रहेगा ट्रैफिक, इन रास्तों पर लागू रहेगा डायवर्जन

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?