Home » अंतरराष्ट्रीय » Balen Shah India Visit: 22 नवंबर को भारत आएंगे नेपाल के PM, सीमा विवाद से लेकर चीन तक पर होगी चर्चा

Balen Shah India Visit: 22 नवंबर को भारत आएंगे नेपाल के PM, सीमा विवाद से लेकर चीन तक पर होगी चर्चा

Balen Shah India Visit

Balen Shah India Visit : नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह 22 नवंबर को भारत की राजकीय यात्रा पर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद यह उनका पहला द्विपक्षीय विदेश दौरा है। 36 वर्षीय बालेन शाह जेन-जी आंदोलन के बाद हुए चुनाव में बड़ी जीत दर्ज कर सत्ता तक पहुंचे हैं। उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होगी, जो पिछले 12 वर्षों से भारत की कमान संभाल रहे हैं। बता दें कि इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई पुराने और संवेदनशील मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना है।

Balen Shah India Visit

इनमें सीमा विवाद, सीमा पार व्यापार और हवाई संपर्क जैसे विषय अहम रहेंगे। नेपाल भारत से हवाई मार्ग उपलब्ध कराने की मांग भी उठा सकता है, ताकि चीन के सहयोग से बनाए गए उसके कुछ हवाई अड्डों का संचालन शुरू हो सके। इसके अलावा पहले से चल रही परियोजनाओं की समीक्षा और नई योजनाओं के लिए वित्तीय सहायता पर भी चर्चा हो सकती है।

Balen Shah India Visit

नेपाल और चीन के बीच बढ़ता रणनीतिक सहयोग भारत के लिए चिंता का विषय रहा है। नेपाल ने 2017 में चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) फ्रेमवर्क पर हस्ताक्षर किए थे। उस समय नेपाल में कम्युनिस्ट शासन था। इसके बाद 2024 में दोनों देशों ने बीआरआई प्रोजेक्ट कोऑपरेशन फ्रेमवर्क को मंजूरी दी। इससे नेपाल में चीन के निवेश का रास्ता और मजबूत हुआ।

मोदी-बालेन की मुलाकात क्यों अहम?

नेपाल मामलों के विशेषज्ञ स्वर्ण सिंह और त्रिभुवन यूनिवर्सिटी के पीएचडी शोधार्थी प्रसाद देवकोटा ने काठमांडू पोस्ट में लिखा है कि दोनों प्रधानमंत्रियों की बैठक नेपाल की विदेश नीति की दिशा तय करने में अहम हो सकती है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि काठमांडू भारत और चीन के साथ अपने रिश्तों में संतुलन कैसे बनाएगा। विशेषज्ञों के मुताबिक, भारत नेपाल की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाता है तो नेपाल भी भारत की चिंताओं को प्राथमिकता दे सकता है।

इन मुद्दों पर दोनों देशों में मतभेद

भारत जहां नेपाल-चीन सहयोग को लेकर सतर्क है, वहीं नेपाल को भारत-चीन संबंधों पर संदेह है। काठमांडू का मानना है कि कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा सीमा विवाद के समाधान को लेकर भारत और चीन गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। इसके अलावा, भारतीय सेना में नेपाली गोरखाओं की भर्ती भी विवाद का विषय है। नेपाल अग्निवीर योजना के तहत गोरखाओं की भर्ती का विरोध करता रहा है, जबकि भारत ने इस मामले में नेपाली गोरखाओं को विशेष छूट देने से इनकार किया है।

Read More : UP Election 2027: कांग्रेस ने सपा से मांगीं 181 सीटें! अखिलेश यादव के सामने गठबंधन बचाने की चुनौती

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?