Home » उत्तर प्रदेश » UP News: कई स्पेशल ट्रेनों के बढ़े फेरे, कानपुर-एलटीटी और झांसी-हडपसर सेवाएं सितंबर तक चलेंगी

UP News: कई स्पेशल ट्रेनों के बढ़े फेरे, कानपुर-एलटीटी और झांसी-हडपसर सेवाएं सितंबर तक चलेंगी

UP News : रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने कई विशेष ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ाने और अतिरिक्त फेरे लगाने का निर्णय लिया है। इससे उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 01922 हडपसर-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक बुधवार 15 जुलाई से 30 सितंबर तक 11 अतिरिक्त फेरे लगाएगी। वहीं, 01921 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-हडपसर स्पेशल प्रत्येक गुरुवार 16 जुलाई से 1 अक्टूबर 2026 तक 11 अतिरिक्त फेरे संचालित करेगी।

इसी तरह 01924 हडपसर-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल प्रत्येक शनिवार 11 जुलाई से 26 सितंबर तक और 01923 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-हडपसर स्पेशल प्रत्येक रविवार 12 जुलाई से 27 सितंबर तक 11-11 अतिरिक्त फेरे लगाएगी।

UP News: कई स्पेशल ट्रेनों के बढ़े फेरे

कानपुर सेंट्रल और लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) के बीच चलने वाली 04151 कानपुर सेंट्रल-एलटीटी साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार 10 जुलाई से 25 सितंबर तक संचालित होगी। वापसी में 04152 एलटीटी-कानपुर सेंट्रल स्पेशल प्रत्येक शनिवार 11 जुलाई से 26 सितंबर तक 11 अतिरिक्त फेरे लगाएगी। रेल मंत्रालय ने साबरमती (अहमदाबाद) और वाराणसी के बीच नई ट्रेन के संचालन को मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन गोविंदपुरी स्टेशन होकर चलेगी, जिससे कानपुर और आसपास के यात्रियों को अहमदाबाद और वाराणसी के लिए सीधी रेल सुविधा मिलेगी।

सांसद रमेश अवस्थी ने बताया कि अहमदाबाद के लिए नई ट्रेन की मांग लंबे समय से की जा रही थी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र भेजकर नई सेवा की मंजूरी की जानकारी दी है। नई ट्रेन शुरू होने से व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा और यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

इन परियोजनाओं को मिलेगी गति

सांसद के अनुसार, अनवरगंज से मंधना तक स्वीकृत एलिवेटेड रेल ट्रैक और रामादेवी से गोल चौराहा तक प्रस्तावित एलिवेटेड रोड (फ्लाईओवर) परियोजनाओं का भी जल्द शिलान्यास होगा। रेल मंत्री ने एलिवेटेड रेल ट्रैक परियोजना के शिलान्यास पर सहमति दे दी है, जिससे भविष्य में कानपुर के यातायात और रेल संचालन को और अधिक सुगम बनाने में मदद मिलेगी।

Read More : Varanasi की गुलाबी मीनाकारी का नया ट्रेंड, काशी विश्वनाथ मंदिर से बुलडोजर तक की रेप्लिका की विदेशों में डिमांड

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?