Home » अंतरराष्ट्रीय » Egypt Train Accident: काहिरा के पास दो यात्री ट्रेनों की भीषण टक्कर, 4 की मौत और 88 घायल

Egypt Train Accident: काहिरा के पास दो यात्री ट्रेनों की भीषण टक्कर, 4 की मौत और 88 घायल

Egypt Train Accident 2026

Egypt Train Accident : मिस्र में रविवार को एक बड़ा रेल हादसा हो गया। राजधानी काहिरा के दक्षिण में दो यात्री ट्रेनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 88 अन्य घायल हुए हैं। हादसा गीजा प्रांत के अल-अय्यात जिले में हुआ, जो काहिरा से करीब 52 किलोमीटर दूर स्थित है। बता दें कि मिस्र के परिवहन मंत्रालय के मुताबिक, फय्यूम प्रांत की ओर जा रही एक ट्रेन ने असवान प्रांत की तरफ जाने वाली दूसरी ट्रेन को पीछे से टक्कर मार दी।

Egypt Train Accident 2026

टक्कर इतनी तेज थी कि एक ट्रेन पटरी से उतर गई। हालांकि, मंत्रालय ने यह स्पष्ट नहीं किया कि दोनों में से कौन-सी ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होकर पटरी से उतरी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि हादसे में 4 लोगों की जान गई है और 88 लोग घायल हुए हैं।

Egypt Train Accident

सभी घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने दुख जताते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दुर्घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करने की बात कही।

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। रेलवे अधिकारियों ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रेनों का मलबा हटाने और रेल सेवाएं जल्द बहाल करने के लिए क्रेन और अन्य संसाधन तैनात किए हैं।

पहले भी हो चुका है हादसा

यह पहली बार नहीं है, जब अल-अय्यात जिले में रेल दुर्घटना हुई है। पिछले साल सितंबर में भी इसी इलाके में दो मालगाड़ियों के बीच टक्कर हो गई थी। उस हादसे में एक ट्रेन चालक और उसका सहायक घायल हुए थे।

गई थी 22 लोगों की जान

इससे पहले केन्या के माकुएनी में भी एक बड़ा सड़क हादसा हुआ था। वहां बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हुए थे। पुलिस के मुताबिक, बस में सवार लोग एक अंतिम संस्कार से लौट रहे थे। यह दुर्घटना उसी राजमार्ग पर हुए एक अन्य हादसे के करीब तीन सप्ताह बाद हुई थी, जिसमें 17 लोगों की जान चली गई थी।

Read More : Anant Singh बेटी की शादी का कार्ड देने पहुंचे यूपी, बुलडोजर से हुई फूलों की बारिश; BJP विधायक ने की तारीफ

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?