Home » अंतरराष्ट्रीय » World War II: 80 साल बाद घर लौटेंगे अमेरिकी एयरमैन, चीन ने हिमालय में मिले सैनिकों के अवशेष सौंपे

World War II: 80 साल बाद घर लौटेंगे अमेरिकी एयरमैन, चीन ने हिमालय में मिले सैनिकों के अवशेष सौंपे

World War II

World War II : द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हिमालय के दुर्गम पहाड़ों पर जान गंवाने वाले अमेरिकी एयरमैन के लिए एक भावुक पल आया है। करीब 80 साल बाद चीन ने इन सैनिकों के अवशेष अमेरिका को सौंप दिए हैं। ये सैनिक उस खतरनाक हवाई मार्ग पर उड़ान भरते थे, जो चीन के कुनमिंग को भारत के असम से जोड़ता था। इस अभियान का मकसद जापानी सेना की घेराबंदी के बावजूद मित्र देशों तक जरूरी सैन्य सामान पहुंचाना था।

World War II

बता दें कि अमेरिकी एयरमैन के अवशेष सौंपने के लिए मंगलवार को चीन के सिचुआन प्रांत की राजधानी चेंगदू में विशेष समारोह आयोजित किया गया। इसमें चीन और अमेरिका के सैन्य अधिकारी शामिल हुए। चीनी सेना ने हिमालय के इलाके से खोजे गए अमेरिकी सैनिकों के अवशेष पूरे सैन्य सम्मान के साथ अमेरिकी पक्ष को सौंपे।

World War II

चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने इस घटनाक्रम को मानवीय सहयोग बताया। उन्होंने कहा कि हंप रूट पर मिले अमेरिकी एयरमैन के अवशेषों को वापस भेजने के लिए दोनों देशों की सेनाओं ने समारोह आयोजित किया। उनके मुताबिक, जापानी आक्रमण के खिलाफ चीन की मदद करने के लिए हिमालय पार करने वाले ये सैनिक अब अपने देश लौट रहे हैं। उन्होंने इस वापसी को चीन के मानवीय सहयोग का परिणाम बताया।

युद्ध का ‘द हंप रूट’

द हंप रूट द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इस्तेमाल किया जाने वाला बेहद खतरनाक हवाई मार्ग था। 1942 से 1945 के बीच जापानी सेना ने बर्मा रोड को बंद कर दिया था। इसके कारण चीन तक जमीन के रास्ते जरूरी सामान पहुंचाना मुश्किल हो गया। ऐसे में अमेरिकी पायलटों ने भारत के असम से चीन के कुनमिंग तक हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं के ऊपर से उड़ान भरकर सैन्य सामग्री पहुंचाई।

1600 से ज्यादा लोगों की गई जान

इस हवाई अभियान के जरिए करीब 6.5 लाख टन जरूरी सामान पहुंचाया गया। हालांकि, इसकी कीमत भी काफी भारी रही। रिपोर्टों के मुताबिक, इन खतरनाक उड़ानों के दौरान करीब 590 विमान नष्ट हो गए और 1,600 से अधिक लोगों की जान चली गई। इन सैनिकों के अवशेषों की वापसी द्वितीय विश्व युद्ध के उस ऐतिहासिक अभियान और उसमें जान गंवाने वाले एयरमैन के बलिदान को एक बार फिर याद दिलाती है।

Read More : Diwali Celebration 2026: कहीं मंदिरों में पूजा तो कहीं सीमा पर जवानों का जश्न, देखें देशभर की तस्वीरें

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?