Home » राजनीति » Sonia Gandhi की किताब पर BJP का हमला, भोपाल गैस त्रासदी से लेकर बोफोर्स तक उठाए सवाल

Sonia Gandhi की किताब पर BJP का हमला, भोपाल गैस त्रासदी से लेकर बोफोर्स तक उठाए सवाल

Sonia Gandhi Book Controversy

Sonia Gandhi Book Controversy : सोनिया गांधी की किताब को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। बीजेपी नेताओं ने किताब में उठाए गए मुद्दों पर सवाल खड़े करते हुए गांधी परिवार के पुराने राजनीतिक कार्यकाल और उससे जुड़े विवादों का जिक्र किया है। नेताओं का कहना है कि किताब में कुछ अहम ऐतिहासिक घटनाओं और उनसे जुड़े सवालों पर भी बात होनी चाहिए थी।

Sonia Gandhi Book Controversy

बता दें कि बीजेपी सांसद तरुण चुघ ने भोपाल गैस त्रासदी का जिक्र करते हुए सवाल किया कि हजारों परिवारों को तबाह करने वाली इस घटना के बाद यूनियन कार्बाइड के प्रमुख वॉरेन एंडरसन को भारत से बाहर जाने की अनुमति कैसे मिली। उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी की सरकार की जवाबदेही पर भी सवाल उठाया।

Sonia Gandhi Book Controversy

तरुण चुघ ने सोनिया गांधी से यह भी पूछा कि भारतीय नागरिकता मिलने से पहले उनका नाम मतदाता सूची में कैसे दर्ज हुआ और नागरिक बनने से पहले वह प्रधानमंत्री आवास में किस हैसियत से रह रही थीं। उन्होंने 1975 की इमरजेंसी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि उस दौरान संविधान, लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्रभावित हुई थी। हजारों राजनीतिक विरोधियों को जेल में डाला गया था।

चुघ के मुताबिक, गांधी परिवार को इतिहास से जुड़े सवालों का जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि किताबों के जरिए किसी की छवि बनाई जा सकती है, लेकिन ऐतिहासिक घटनाओं और जनता की यादों को मिटाया नहीं जा सकता।

बोफोर्स का मुद्दा उठाया

बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने भी सोनिया गांधी की किताब पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि किताब में बाबरी, वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति को महत्व दिया गया है। भंडारी ने बोफोर्स मामले का जिक्र करते हुए सवाल किया कि किताब में इस विवाद पर चर्चा क्यों नहीं की गई।

उन्होंने कहा कि बोफोर्स मामले को लेकर गांधी-वाड्रा परिवार से जुड़े कथित संबंधों पर भी देश में चर्चा हुई थी। उनके मुताबिक, 1989 में इसी मुद्दे के बीच तत्कालीन सरकार को सत्ता गंवानी पड़ी थी।

1984 के दंगों का किया जिक्र

वहीं, एचएस फूलका ने सोनिया गांधी की किताब में 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े विवरण पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि किताब के जरिए गांधी परिवार को इस मामले में क्लीन चिट देने की कोशिश की गई है।

फूलका ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि किताब में 31 अक्टूबर की रात राजीव गांधी और तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल वैद्य के बीच बातचीत का जिक्र है। उनके अनुसार, किताब में बताया गया है कि जनरल वैद्य ने दिल्ली के आसपास तैनात सेना में सिख रेजिमेंट की मौजूदगी को देखते हुए उसे नहीं बुलाने का फैसला लिया था।

Read More : Chris Gayle: इटालिया T10 लीग में दिखेगा यूनिवर्स बॉस का जलवा, वेनिस लाइववायर्स से जुड़े गेल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?