Home » उत्तर प्रदेश » UP Promotion: 332 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, अब मिलेगा 56,100 से 1.77 लाख रुपये तक वेतन

UP Promotion: 332 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, अब मिलेगा 56,100 से 1.77 लाख रुपये तक वेतन

UP Promotion 2026 : उत्तर प्रदेश में राजस्व विभाग के अधिकारियों के लिए बड़ी खबर है। राजस्व परिषद ने चयन वर्ष 2026-27 के लिए 332 नायब तहसीलदारों की पदोन्नति का आदेश जारी कर दिया है। नियमित चयन प्रक्रिया के तहत इन अधिकारियों को तहसीलदार के पद पर प्रमोशन दिया गया है। पदोन्नति के लिए पात्र नायब तहसीलदारों के नाम विभागीय पदोन्नति समिति की संस्तुति के आधार पर तय किए गए। इसके बाद राजस्व परिषद ने सभी 332 अधिकारियों को तहसीलदार पद पर पदोन्नत करने का आदेश जारी किया।

पदोन्नति के बाद अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स के लेवल-10 के अनुसार वेतन मिलेगा। इस वेतनमान में 56,100 रुपये से लेकर 1,77,500 रुपये तक का वेतन निर्धारित है। इसके अलावा पद के अनुरूप मिलने वाले अन्य अनुमन्य लाभ भी लागू नियमों के तहत दिए जाएंगे।

UP Promotion

आदेश में पदोन्नत अधिकारियों को तहसीलदार के पद का कार्यभार ग्रहण करने के संबंध में भी निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को पदोन्नति से जुड़ी निर्धारित शर्तों और शासन के निर्देशों का पालन करना होगा।

आदेश जारी

राजस्व परिषद की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह पदोन्नति नियमित चयन प्रक्रिया के तहत की गई है। 332 नायब तहसीलदारों के तहसीलदार बनने से प्रदेश की तहसीलों में प्रशासनिक जिम्मेदारियों के निर्वहन में भी बदलाव देखने को मिलेगा।

Read More : UPSSSC Recruitment 2026: वेटनरी फार्मासिस्ट के 1308 पदों पर निकली भर्ती, 14 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?