Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल में नई भाजपा सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari ने घोषणा की कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर फेंसिंग के लिए बीएसएफ को जमीन देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अवैध घुसपैठ रोकने के लिए 45 दिनों के भीतर जमीन गृह मंत्रालय को सौंप दी जाएगी।
बंगाल में लागू होगी भारतीय न्याय संहिता
मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari ने आरोप लगाया कि पिछली तृणमूल सरकार ने नए आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता को राज्य में लागू नहीं किया था। नई सरकार ने अब इसे तत्काल प्रभाव से लागू करने की मंजूरी दे दी है।
Suvendu Adhikari: आयुष्मान भारत समेत केंद्र की योजनाओं को मंजूरी
राज्य सरकार ने केंद्र की आयुष्मान भारत और जन आरोग्य योजना को पश्चिम बंगाल में लागू करने का फैसला लिया है। उज्ज्वला योजना से जुड़ी लंबित फाइलें भी केंद्र सरकार को भेजी गई हैं।
Suvendu Adhikari: चुनावी हिंसा में मारे गए BJP कार्यकर्ताओं के परिवारों को मदद
सरकार ने चुनावी हिंसा में मारे गए 321 भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवारों की जिम्मेदारी उठाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जरूरत पड़ने पर मामलों की जांच भी कराई जाएगी।
बंगाल की 2216 किलोमीटर सीमा पर सुरक्षा बढ़ेगी
पश्चिम बंगाल की बांग्लादेश के साथ करीब 2216 किलोमीटर लंबी सीमा लगती है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पिछली सरकार के दौरान सीमाई क्षेत्रों में फेंसिंग का काम बेहद धीमा रहा। अब सीमा सुरक्षा और घुसपैठ रोकने पर विशेष फोकस किया जाएगा।
यह भी पढ़े : सोमनाथ से प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा संदेश बोले- “दुनिया की कोई ताकत भारत को झुका नहीं सकती”





