Home » उत्तर प्रदेश » Rampur जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में गर्मी से मरीज बेहाल, 1 एसी चलने पर तीमारदारों का विरोध

Rampur जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में गर्मी से मरीज बेहाल, 1 एसी चलने पर तीमारदारों का विरोध

Rampur News : रामपुर जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भीषण गर्मी के बीच मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड में दो एयर कंडीशनर (एसी) लगे होने के बावजूद सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे केवल एक ही एसी संचालित मिला। इससे जले हुए मरीजों और उनके तीमारदारों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। कई परिजन हाथ के पंखों से मरीजों को हवा करते नजर आए।

शनिवार से पहले वार्ड के दोनों एसी खराब थे। मामला सामने आने के बाद मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. बी. सक्सेना ने एसी ठीक कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद एक एसी चालू कर दिया गया, लेकिन दूसरा अब भी बंद है।

Rampur जिला अस्पताल

वार्ड में भर्ती एक महिला मरीज की तीमारदार फौजिया ने कहा कि उन्हें आज भी हाथ के पंखे से मरीज को हवा देनी पड़ रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब दोनों एसी एक साथ नहीं चलाने थे, तो नया एसी लगाने और पुराने की मरम्मत कराने का क्या फायदा। तीमारदार प्रेमपाल का आरोप है कि दोनों एसी ठीक होने के बावजूद अस्पताल प्रशासन एक समय में सिर्फ एक एसी चला रहा है।

बताई समस्या

उनका कहना है कि प्रशासन का तर्क है कि दोनों एसी लगातार चलाने से वे जल्द खराब हो सकते हैं। वहीं, सीएमएस डॉ. बी. सक्सेना ने बताया कि पिछले एक महीने में तीन बार एसी की मरम्मत कराई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि तकनीकी कारणों से एक समय में केवल एक एसी संचालित किया जा रहा है। हालांकि, तीमारदारों का कहना है कि बर्न वार्ड में भर्ती मरीजों के लिए नियंत्रित तापमान बेहद जरूरी होता है, इसलिए दोनों एसी एक साथ चलाए जाने चाहिए।

Read MORE : CM Yogi Moradabad Visit: 63 परियोजनाओं की देंगे सौगात, PWD समीक्षा के साथ करेंगे जनसभा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?