CM Yogi Moradabad Visit : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार, 29 जून को मुरादाबाद के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह जिले को 365.50 करोड़ रुपये की 63 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें 136.15 करोड़ रुपये की 26 परियोजनाओं का लोकार्पण और 229.35 करोड़ रुपये की 37 नई परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करने के साथ ही लोक निर्माण विभाग (PWD) के कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा भी करेंगे।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सबसे अधिक परियोजनाएं मुरादाबाद नगर विधानसभा क्षेत्र को मिलेंगी। यहां 237.88 करोड़ रुपये की 24 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होगा। इनमें 84.06 करोड़ रुपये की 13 परियोजनाओं का उद्घाटन और 153.82 करोड़ रुपये की 11 परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी।
CM Yogi Moradabad Visit
कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र को 105.74 करोड़ रुपये की 27 परियोजनाओं की सौगात मिलेगी। इनमें 39.60 करोड़ रुपये की 9 परियोजनाओं का लोकार्पण और 66.14 करोड़ रुपये की 18 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। वहीं, मुरादाबाद देहात विधानसभा क्षेत्र में 21.88 करोड़ रुपये की 12 परियोजनाओं पर काम शुरू होगा। यहां 12.49 करोड़ रुपये की 4 परियोजनाओं का लोकार्पण और 9.39 करोड़ रुपये की 8 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा।
करेंगे समीक्षा
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री पहले सर्किट हाउस पहुंचेंगे, जहां अधिकारियों के साथ लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद जिले में चल रही विकास योजनाओं और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर विस्तृत बैठक होगी। समीक्षा के दौरान संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। समीक्षा बैठकों के बाद मुख्यमंत्री विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे तथा जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस लौटेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 30 जून की सुबह वह मुरादाबाद से रवाना होंगे।
पीलीभीत और मुरादाबाद में आज विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को नई गति प्राप्त होगी।
पीलीभीत के बरखेड़ा एवं बीसलपुर विधान सभा क्षेत्रों में ₹569 करोड़ से अधिक लागत की 66 तथा मुरादाबाद नगर, मुरादाबाद देहात एवं कुंदरकी विधान सभा क्षेत्रों सहित नगर निगम एवं मुरादाबाद विकास…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 29, 2026
प्रशासन सतर्क
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसएसपी सतपाल अंतिल ने देर रात तक कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की अलग-अलग ड्यूटी लगाई गई है, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Read More : Akhilesh Yadav: प्रयागराज दौरे में बोले सपा प्रमुख, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर BJP पर साधा निशाना




