Florida Tourism : वर्ल्ड टूर के दौरान अगर किसी ऐसी जगह घूमने का मन है, जहां सुबह समुद्र की लहरों के साथ शुरू हो और शाम खूबसूरत बीच पर ढलते सूरज को देखते हुए बीते, तो अमेरिका का फ्लोरिडा ट्रैवल लिस्ट में शामिल किया जा सकता है. सनशाइन स्टेट के नाम से मशहूर फ्लोरिडा में समुद्री तटों से लेकर खूबसूरत द्वीपों और मनोरंजन के कई विकल्प मौजूद हैं. यहां दोस्तों के साथ मौज-मस्ती, परिवार के साथ छुट्टियां और पार्टनर के साथ सुकून भरे पल बिताने के लिए अलग-अलग जगहें मिलती हैं. खास बात यह है कि फ्लोरिडा में एक तरफ अटलांटिक महासागर तो दूसरी तरफ मैक्सिको की खाड़ी है, जो इसकी खूबसूरती को और बढ़ाती है.
फ्लोरिडा के पश्चिमी तट पर मौजूद एना मारिया द्वीप अपनी शांत जीवनशैली और खूबसूरत समुद्री किनारों के लिए जाना जाता है. करीब सात मील लंबे इस द्वीप पर सफेद रेत, साफ पानी और समुद्र किनारे बने छोटे रेस्तरां पर्यटकों को आकर्षित करते हैं.
Florida Tourism
यहां बीच पर आराम करने, पानी में मौज-मस्ती करने और सूर्यास्त देखने का आनंद लिया जा सकता है. पास मौजूद लॉन्गबोट की भी शांत छुट्टियां बिताने के लिए अच्छा विकल्प है. फ्लोरिडा कीज़ क्षेत्र में स्थित मैराथन कई छोटे द्वीपों में फैला हुआ है. यह जगह समुद्री गतिविधियों में दिलचस्पी रखने वाले यात्रियों के लिए खास है. यहां पैडलबोर्डिंग, बोटिंग, स्नॉर्कलिंग और मछली पकड़ने जैसी गतिविधियों का अनुभव लिया जा सकता है. आसपास मौजूद समुद्री रिसॉर्ट और खूबसूरत नजारे इसे फैमिली ट्रिप के लिए भी आकर्षक बनाते हैं. फ्लोरिडा के पैराडाइज कोस्ट पर बसा नेपल्स अपने साफ-सुथरे समुद्री तटों और खूबसूरत वातावरण के कारण मशहूर है.
The 2026 Florida Governor’s Conference on Tourism is a wrap.
Three days. The whole industry in one room. Big ideas, the latest trends, and a shared commitment to keep Florida the nation’s #1 destination.
Thank you to our attendees, partners, and sponsors for a conference to… pic.twitter.com/1AiKqUB6D0
— FL Tourism Industry (@FloridaTourism) September 15, 2026
यहां दिनभर बीच पर आराम करने के बाद शाम को समुद्र किनारे टहलने का मजा लिया जा सकता है. शहर में कई रेस्तरां, कैफे, आर्ट गैलरी और शॉपिंग बुटीक भी मौजूद हैं. समुद्र के साथ शहर की खूबसूरती देखने वालों के लिए यह अच्छा ठिकाना है.
मियामी का शांत अंदाज
मियामी का नाम आते ही शानदार बीच, नाइटलाइफ और मौज-मस्ती का ख्याल आता है. हालांकि शहर के उत्तरी हिस्से में मौजूद सर्फसाइड और बाल हार्बर का माहौल थोड़ा अलग है. यहां समुद्र किनारे अपेक्षाकृत शांत वातावरण में वक्त बिताया जा सकता है. आसपास होटल, रेस्तरां और खरीदारी के विकल्प भी मिलते हैं. मियामी की चहल-पहल के साथ आरामदायक छुट्टियां चाहने वाले यात्री इन इलाकों को अपनी ट्रिप में शामिल कर सकते हैं. टैम्पा से दक्षिण की ओर स्थित सारासोटा समुद्री तटों के साथ अपनी सांस्कृतिक पहचान के लिए भी जाना जाता है.
यहां खूबसूरत बीच, बगीचे, कला प्रदर्शन स्थल और स्थानीय बाजार पर्यटकों को आकर्षित करते हैं. परिवार के साथ आने वाले यात्रियों के लिए घूमने और मनोरंजन के कई विकल्प मौजूद हैं. समुद्र किनारे बने रेस्तरां में स्थानीय व्यंजनों का स्वाद भी लिया जा सकता है.
जमकर करें मौज-मस्ती
फ्लोरिडा की यात्रा में ऑरलैंडो भी खास जगह रखता है. यह शहर अपने बड़े थीम पार्क और मनोरंजन केंद्रों के लिए दुनियाभर में मशहूर है. यहां परिवार और बच्चों के साथ कई तरह की रोमांचक गतिविधियों का आनंद लिया जा सकता है. ऐसे में समुद्री किनारों पर आराम करने के साथ ट्रिप में थोड़ा एडवेंचर जोड़ना चाहते हैं, तो ऑरलैंडो को भी यात्रा कार्यक्रम में शामिल किया जा सकता है. फ्लोरिडा घूमने के दौरान समुद्री तट, द्वीप और शहरों की सैर को एक ही ट्रिप में शामिल किया जा सकता है.
यात्रा की तारीख तय करने से पहले मौसम की जानकारी लेना जरूरी है, क्योंकि जून से नवंबर के बीच अटलांटिक तूफानी मौसम रहता है. सही समय और बजट के अनुसार प्लानिंग करके Florida Tourism के दौरान समुद्र, मस्ती, एडवेंचर और सुकून का भरपूर आनंद लिया जा सकता है.
फिर देर किस बात की… जल्दी से उठाईए मोबाइल और बुक करिए अपने परिवार संग इस अनोखे प्लेस को विजीट करने का टिकट… और हां आज के डिजिटल युग में अपने संग कैमरा ले जाना न भूले अन्यथा… आप अपने बिताए गए खास मूवमेंट को कैप्चर नहीं कर पाएंगे।









