Home » स्पोर्ट्स » Asian Games 2026 में हरियाणा के अंकुश पंघाल ने भारत का पहला बॉक्सिंग मेडल किया पक्का, अब वर्ल्ड चैंपियन से होगी टक्कर

Asian Games 2026 में हरियाणा के अंकुश पंघाल ने भारत का पहला बॉक्सिंग मेडल किया पक्का, अब वर्ल्ड चैंपियन से होगी टक्कर

Asian Games 2026

Asian Games 2026 : एशियन गेम्स में भारतीय मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए बॉक्सिंग का पहला पदक सुनिश्चित कर दिया है। रविवार को पुरुषों के 80 किलोग्राम भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल में उन्होंने ताजिकिस्तान के नेकरूज सालिमोव को 5-0 से हराया। इस जीत के साथ अंकुश सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं और उनका कम से कम कांस्य पदक पक्का हो गया है। खास बात यह है कि हरियाणा के अंकुश पहली बार एशियन गेम्स में हिस्सा ले रहे हैं। इससे पहले उन्होंने ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी पहचान बनाई थी।

Asian Games 2026

क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अंकुश ने पहले ही राउंड से अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी। उन्होंने सीधे पंच और बाएं-दाएं हुक का इस्तेमाल करते हुए सालिमोव को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। अब सचिन सिवाच, प्रिया घंघास और ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन के प्रदर्शन पर भी नजरें रहेंगी।

Asian Games 2026

ताजिकिस्तान के मुक्केबाज ने कई बार जवाबी हमला करने की कोशिश की, लेकिन अंकुश की तेजी के सामने उनकी रणनीति ज्यादा काम नहीं आई। पहले राउंड में पांचों जजों ने भारतीय खिलाड़ी को आगे रखा। दूसरे राउंड में भी अंकुश ने अपनी बढ़त बरकरार रखी। उन्होंने लगातार आक्रमण करने के बजाय सही मौके पर पंच लगाए और विरोधी खिलाड़ी को दबाव में बनाए रखा। मुकाबले के अंतिम दौर में सालिमोव ने वापसी के लिए अपनी रफ्तार बढ़ाई। उन्होंने कुछ पंच भी लगाए, लेकिन शुरुआती दो राउंड में मिली बढ़त अंकुश के काम आई।

भारतीय मुक्केबाज ने इस दौरान जल्दबाजी नहीं दिखाई और अपनी रणनीति के मुताबिक मुकाबला आगे बढ़ाया। तीनों राउंड पूरे होने के बाद पांचों जजों ने अंकुश को विजेता घोषित किया। इस तरह उन्होंने 5-0 से जीत दर्ज करते हुए भारत के पदकों की उम्मीद को और मजबूत किया।

सेमीफाइनल में वर्ल्ड चैंपियन से मुकाबला

अब अंकुश के सामने उज्बेकिस्तान के फजलिद्दीन एरकिनबोएव की चुनौती होगी। एरकिनबोएव विश्व चैंपियन रह चुके हैं। दोनों खिलाड़ियों के बीच होने वाला सेमीफाइनल मुकाबला अंकुश के लिए काफी अहम रहने वाला है। अंकुश यदि यह मुकाबला जीतते हैं तो फाइनल में पहुंचकर स्वर्ण पदक के लिए दावेदारी पेश करेंगे। हारने की स्थिति में भी उन्हें कांस्य पदक मिलेगा। अंकुश की सफलता के बाद भारतीय बॉक्सिंग दल का पहला पदक सुनिश्चित हो चुका है।

भारत के खाते में अब तक चार स्वर्ण, 12 रजत और 14 कांस्य सहित कुल 30 पदक आ चुके हैं। अंकुश की जीत ने मुक्केबाजी में भारत का पदक सुनिश्चित किया है, हालांकि इसका रंग सेमीफाइनल और संभावित फाइनल के नतीजे के बाद तय होगा।

Read More : IND vs WI 1st ODI: 24 साल से भारत में सीरीज जीतने को तरस रही वेस्टइंडीज, जानें कब और कहां देख सकेंगे पहला वनडे

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?