Home » उत्तर प्रदेश » Gold-Silver की राखियों से सजा बाजार, 50 हजार तक कीमत; बहनों को 2 लाख तक के मोबाइल गिफ्ट करने की तैयारी

Gold-Silver की राखियों से सजा बाजार, 50 हजार तक कीमत; बहनों को 2 लाख तक के मोबाइल गिफ्ट करने की तैयारी

Gold-Silver : रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। गंज बाजार और मंडी चौक के सराफा बाजार में सोने और चांदी की राखियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। वहीं, मोबाइल शोरूम में भी नए मॉडलों की बुकिंग शुरू हो गई है। भाई इस बार बहनों को राखी के साथ महंगे मोबाइल गिफ्ट करने की तैयारी में हैं। सराफा कारोबारियों ने ग्राहकों की पसंद को देखते हुए अलग-अलग वजन और डिजाइन में राखियां तैयार की हैं।

सोने की राखियों की कीमत 20 हजार से 50 हजार रुपये तक है, जबकि चांदी की राखियां 1 हजार से 5 हजार रुपये तक में उपलब्ध हैं। इनमें पारंपरिक के साथ आधुनिक डिजाइन भी शामिल हैं।

Gold-Silver Rakhi

कारोबारियों के मुताबिक अभी बिक्री सामान्य है, लेकिन रक्षाबंधन से करीब एक सप्ताह पहले बाजार में खरीदारी तेज होने की उम्मीद है। रक्षाबंधन पर बहनों को मोबाइल फोन गिफ्ट करने का चलन भी बढ़ रहा है। इसे देखते हुए मोबाइल शोरूम में नए मॉडल की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। ग्राहक अपनी पसंद और बजट के हिसाब से फोन बुक करा रहे हैं, जिन्हें रक्षाबंधन पर गिफ्ट पैक कराकर दिया जाएगा।

20 मोबाइल की बुकिंग

गंज बाजार स्थित चौधरी इंटरप्राइजेज के संचालक रवींद्र गोयल के अनुसार, अब तक करीब 20 मोबाइल की बुकिंग हो चुकी है। कुछ ग्राहक बहनों को करीब 2 लाख रुपये तक के महंगे मोबाइल भी गिफ्ट करने की तैयारी कर रहे हैं।

Read More : BJP ने यूपी संगठन में किया फेरबदल, विनोद तावड़े बने प्रदेश प्रभारी; जगदीश पटेल को मिली सह प्रभारी की जिम्मेदारी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?