Home » उत्तर प्रदेश » UP Politics: राज्यसभा चुनाव के बीच सामने आया रामगोपाल यादव के संपत्ति का ब्यौरा, करोड़ों की जमीन और विदेशी हथियार

UP Politics: राज्यसभा चुनाव के बीच सामने आया रामगोपाल यादव के संपत्ति का ब्यौरा, करोड़ों की जमीन और विदेशी हथियार

UP Politics Ram Gopal Yadav

UP Politics : उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की राजनीतिक हलचल के बीच समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी प्रोफेसर रामगोपाल यादव की संपत्ति का ब्यौरा सामने आया है. नामांकन के दौरान दिए गए चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी चल और अचल संपत्ति के साथ बैंक खातों, एफडी, सोने के जेवरात, जमीन, हथियार और देनदारियों की जानकारी दी है. हलफनामे में दर्ज आंकड़ों के मुताबिक रामगोपाल यादव के पास 4.61 करोड़ रुपये से अधिक की चल संपत्ति और करीब 10 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है.

UP Politics Ram Gopal Yadav

दोनों को जोड़ने पर उनकी घोषित संपत्ति करीब 14.61 करोड़ रुपये बैठती है. हालांकि उनके ऊपर करीब एक करोड़ रुपये की देनदारी भी दर्ज है. संपत्ति में इटावा क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर कई प्लॉट भी शामिल हैं.

UP Politics

हलफनामे के मुताबिक रामगोपाल यादव के तीन बैंक खातों में कुल 1 करोड़ 39 लाख 88 हजार 539 रुपये जमा हैं. इसके अलावा स्टेट बैंक की पार्लियामेंट ब्रांच में उनके नाम एक करोड़ रुपये से अधिक की एफडी भी दर्ज है. बैंक जमा और एफडी उनकी चल संपत्ति का बड़ा हिस्सा हैं. रामगोपाल यादव ने अपने हलफनामे में सोने के आभूषणों की जानकारी भी दी है. उनके पास आधा किलो से अधिक सोने के जेवरात हैं, जिनकी कीमत करीब 88 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है. सोने की यह कीमत हलफनामे में घोषित मूल्य के अनुसार है.

कार्बाइन और रिवाल्वर का भी किया जिक्र

संपत्ति के ब्यौरे में लाइसेंसी हथियारों की जानकारी भी शामिल है. हलफनामे के अनुसार रामगोपाल यादव के पास 30 बोर की एक अमेरिकन कार्बाइन और 32 बोर की एक जर्मन रिवाल्वर है. इन हथियारों को भी उनकी चल संपत्ति के विवरण में दर्ज किया गया है. रामगोपाल यादव के पास इटावा के जसवंतनगर क्षेत्र में भी जमीन है. हलफनामे के मुताबिक नगला सुभान में उनके नाम चार प्लॉट दर्ज हैं. इन चारों प्लॉट की कुल कीमत 1 करोड़ 33 लाख 59 हजार 775 रुपये बताई गई है.UP Politics

सैफई में भी दो प्लॉट के मालिक

सैफई में भी रामगोपाल यादव के नाम दो प्लॉट बताए गए हैं. इनमें से एक की घोषित कीमत 1 करोड़ 10 लाख रुपये है, जबकि दूसरे प्लॉट की कीमत 63 लाख 82 हजार रुपये दर्ज की गई है. इस तरह केवल इन दोनों प्लॉट की घोषित कीमत 1.73 करोड़ रुपये से अधिक है. जसवंतनगर क्षेत्र के सोनाई गांव में रामगोपाल यादव के नाम दो प्लॉट हैं. हलफनामे के अनुसार इनमें एक प्लॉट की कीमत 1 करोड़ 40 लाख रुपये से अधिक है, जबकि दूसरे की कीमत 25 लाख रुपये से ज्यादा है. अलग-अलग जमीनों और दूसरी अचल संपत्तियों को मिलाकर कुल मूल्य 9 करोड़ 99 लाख 88 हजार 375 रुपये घोषित किया गया है.

4.61 करोड़ की चल संपत्ति

रामगोपाल यादव की कुल चल संपत्ति 4 करोड़ 61 लाख 25 हजार 154 रुपये दर्ज है. वहीं उनकी कुल अचल संपत्ति 9 करोड़ 99 लाख 88 हजार 375 रुपये बताई गई है. इस हिसाब से दोनों को मिलाकर घोषित संपत्ति करीब 14 करोड़ 61 लाख रुपये होती है. करोड़ों रुपये की संपत्ति के साथ रामगोपाल यादव ने अपनी देनदारियों की जानकारी भी दी है. हलफनामे के मुताबिक उनके ऊपर कुल 99 लाख 86 हजार 478 रुपये की देनदारी है. इस तरह राज्यसभा चुनाव के नामांकन के साथ दाखिल हलफनामे में उनकी संपत्ति से लेकर कर्ज तक का विस्तृत ब्यौरा सामने आया है.

Read More : UP Politics: अखिलेश यादव के साथ दिखे मंत्री राकेश सचान, तस्वीर ने बढ़ाई हलचल; जानें राजनीतिक सफर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?