Home » उत्तर प्रदेश » BJP ने यूपी संगठन में किया फेरबदल, विनोद तावड़े बने प्रदेश प्रभारी; जगदीश पटेल को मिली सह प्रभारी की जिम्मेदारी

BJP ने यूपी संगठन में किया फेरबदल, विनोद तावड़े बने प्रदेश प्रभारी; जगदीश पटेल को मिली सह प्रभारी की जिम्मेदारी

BJP UP : भाजपा ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए उत्तर प्रदेश के लिए नए प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति की है। पार्टी ने विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया है। वहीं जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पार्टी के इस फेरबदल को आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। नए पदाधिकारियों के सामने उत्तर प्रदेश में संगठन को और मजबूत करने के साथ कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल और समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी होगी।

BJP UP

विनोद तावड़े इससे पहले भी भाजपा संगठन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए पार्टी ने उन्हें उत्तर प्रदेश जैसे महत्वपूर्ण राज्य की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, जगदीश ईश्वरभाई पटेल सह प्रभारी के तौर पर प्रदेश संगठन के कामकाज में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Read More : UP के PRD जवानों को सौगात, ड्यूटी भत्ता बढ़कर हुआ 600; परिवार समेत सालाना 5 लाख तक मुफ्त इलाज

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?