Manoj Sinha: Manoj Sinha ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के Katra में Akshaya Patra Foundation की केंद्रीकृत रसोई सुविधा की आधारशिला रखी। यह रसोई शुरू होने के बाद स्कूली बच्चों को प्रतिदिन 5 हजार पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराएगी।
हर बच्चे को पौष्टिक भोजन मिले: एलजी
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि देश का भविष्य युवा पीढ़ी के पोषण पर निर्भर करता है। उन्होंने सरकार और सामाजिक संगठनों के बीच मजबूत सहयोग की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि हर बच्चे को संतुलित और पौष्टिक भोजन मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि “भूखा बच्चा सीख नहीं सकता” और जो स्कूल अपने छात्रों को भोजन उपलब्ध नहीं करा सकता, वह समान अवसर देने में सफल नहीं हो सकता।
Manoj Sinha: शिक्षा की नींव अच्छे पोषण पर टिकी
एलजी ने कहा कि शिक्षा और पोषण एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। अच्छे पोषण के बिना गुणवत्तापूर्ण शिक्षा संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रोटीन, विटामिन और संतुलित आहार बच्चों की सोचने और समझने की क्षमता को मजबूत बनाते हैं। स्कूलों में पौष्टिक भोजन देना सिर्फ पेट भरना नहीं, बल्कि देश के भविष्य को आकार देना है।
Manoj Sinha: जम्मू-कश्मीर में नई परियोजनाओं की तैयारी
मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर में अक्षय पात्र की भविष्य की परियोजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि जम्मू में भी जल्द नई केंद्रीकृत रसोई सुविधा विकसित की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगली पीढ़ी देश के सपनों और आकांक्षाओं की जीवंत अभिव्यक्ति है। बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मविश्वास समाज की साझा जिम्मेदारी है।
20 लाख से ज्यादा बच्चों तक पहुंच रही सेवा
उपराज्यपाल ने अक्षय पात्र संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था स्कूली भोजन कार्यक्रम के क्षेत्र में दुनिया के सबसे बड़े एनजीओ में शामिल है। वर्तमान में संस्था देश के 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में 20 लाख से अधिक बच्चों को भोजन उपलब्ध करा रही है।
यह भी पढे़ : कोलकाता हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: RG Kar रेप-मर्डर केस में सबूत दबाने के आरोपों की दोबारा जांच, CBI SIT गठित




