Mallikarjun Kharge : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने बयान को आपत्तिजनक बताते हुए खरगे से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की है। बीजेपी आज देशभर में जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन कर रही है। पार्टी का कहना है कि राजनीतिक मतभेदों को व्यक्तिगत अपमान में नहीं बदलना चाहिए। बता दें कि पटना में बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में खरगे ने यह टिप्पणी की थी।
भाषण के दौरान दर्शक दीर्घा में मौजूद एक व्यक्ति ने कहा कि ‘मोदी नहीं जाएगा’। इस पर खरगे ने जवाब देते हुए कहा, ‘मोदी का बाप भी जाएगा’। उनके इस बयान के बाद बीजेपी ने कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधा है। पटना के एक थाने में उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई है।
Mallikarjun Kharge
बीजेपी ने खरगे की टिप्पणी को राजनीतिक शालीनता के खिलाफ बताते हुए विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। पार्टी के कार्यकर्ता जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। पटना में बीजेपी प्रदेश कार्यालय से आयकर गोलंबर तक विरोध मार्च निकालने और पुतला दहन करने की योजना है।
#WATCH | A ruckus broke out during Congress national president Mallikarjun Kharge’s address at the 139th birth anniversary celebration of Dr. Shri Krishna Singh in Patna, Bihar
A person present at the event said that PM Modi would not go anywhere, Kharge responded, “Modi ka baap bhi jayega.”
— ANI (@ANI) October 25, 2026
बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष की भाषा राजनीतिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं है। पार्टी ने इसे कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन का संकेत बताया। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि देश की जनता इस तरह की अशोभनीय राजनीति को देख रही है और समय आने पर इसका जवाब देगी।
राजनाथ सिंह बोले
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने खरगे के बयान पर दुख जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता के बारे में की गई टिप्पणी से उन्हें गहरा आघात लगा है। उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी किसी सामान्य कार्यकर्ता ने नहीं, बल्कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की है। राजनाथ सिंह के मुताबिक, इस बयान से करोड़ों देशवासियों की भावनाएं आहत हुई हैं।
पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के पूज्य पिताजी के प्रति की गई टिप्पणी ने मुझे स्तब्ध और आहत किया है।
कल तक कांग्रेस के कुछ नेता और कार्यकर्ता प्रधानमंत्री जी की साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि का मज़ाक उड़ाते थे, उनकी पूजनीय माताजी के प्रति अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते थे। आज वही स्तरहीन राजनीति कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व तक पहुँच चुकी है। जब किसी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ही भाषा की मर्यादा भूल जाए, तो उसके कार्यकर्ताओं से शालीनता की अपेक्षा कैसे की जा सकती है?
कांग्रेस की राजनीति का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। वैचारिक विरोध को व्यक्तिगत अपमान में बदल देना, राजनीतिक असहमति को अभद्र भाषा तक ले जाना और प्रधानमंत्री जी के परिवार को निशाना बनाना कांग्रेस की हताशा और वैचारिक शून्यता को दर्शाता है। यह सिर्फ़ एक व्यक्ति या परिवार का अपमान नहीं, बल्कि भारतीय राजनीति की गरिमा पर भी प्रहार है।
लोकतंत्र में विरोध कीजिए, नीतियों पर सवाल उठाइए, सरकार की आलोचना कीजिए, लेकिन व्यक्तिगत मर्यादाओं का उल्लंघन मत कीजिए।
आज कांग्रेस का सिर्फ़ राजनीतिक पतन ही नहीं हुआ है, बल्कि वह वैचारिक और नैतिक रूप से भी दिवालिया हो चुकी है।
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री जी के परिवार का अपमान करके करोड़ों देशवासियों की भावनाओं को आहत किया है। जनता इस अपमान का करारा जवाब जरूर देगी।
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) October 25, 2026
उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि गलती स्वीकार करने और खेद जताने के बजाय पार्टी बयान को सही ठहराने की कोशिश कर रही है, जिससे विवाद और बढ़ रहा है।
अमित शाह ने भी की निंदा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खरगे के बयान को अशोभनीय बताते हुए कहा कि इससे शालीनता की सीमाएं टूट गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके परिवार को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां करती रही है। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री की मां, उनकी पृष्ठभूमि और उनके चायवाला होने को लेकर भी कांग्रेस नेताओं की ओर से टिप्पणियां की गई हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज पटना में मोदी जी के पिताजी के बारे में अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएँ तार-तार कर दी हैं।
यह पहली बार नहीं है, जब कांग्रेस पार्टी ने मोदी जी या उनके परिवार को अपशब्द कहे हों। कभी उनकी पूजनीय माताजी के विषय में अपशब्द कहे, कभी उन्हें ‘मौत का सौदागर’ कहा, तो कभी ‘चायवाला’ कहकर उनकी गरीबी का उपहास उड़ाया। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी हर रोज अभद्रता की सीमाएँ पार करती जा रही है।
बीते 12 वर्षों में लगातार मिल रही चुनावी हार से कांग्रेस पार्टी में हताशा व निराशा इतनी बढ़ चुकी है कि अब उसके पास न कोई नीति बची है, न कोई मुद्दा, बस गाली-गलौज की राजनीति बची है। जनता के बीच जनाधार खो चुकी कांग्रेस, अब अपने कार्यकर्ताओं में भी आधार खोती जा रही है।
जब-जब इन्होंने मोदी जी या उनके परिवार पर घृणित टिप्पणियाँ की हैं, तब-तब जनता ने कांग्रेस को करारा जवाब दिया है।
— Amit Shah (@AmitShah) October 25, 2026
दानिश अली ने बीजेपी पर साधा निशाना
कांग्रेस नेता दानिश अली ने खरगे की टिप्पणी के बीच बीजेपी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जो लोग वोट चोरी के जरिए लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाते हैं, उन्हें जेल जाना पड़ेगा। उनके बयान से स्पष्ट है कि इस विवाद ने बीजेपी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप को और तेज कर दिया है।
#WATCH | Delhi: On Mallikarjun Kharge’s remarks, Congress leader Danish Ali says, “Jo vote chor hai, jinhone iss desh ke loktantra par daaka daala hai, unke baap bhi jaenge aur unki najayaz aulaadein bhi jail mein jaengi…” https://t.co/rOGSx4buLj
— ANI (@ANI) October 26, 2026
खरगे की टिप्पणी को लेकर दोनों दलों के बीच राजनीतिक टकराव जारी है। बीजेपी माफी की मांग पर अड़ी है, जबकि कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रियाओं से विवाद और गहरा गया है।
Read More : China Border Strategy: अरुणाचल प्रदेश के पास तिब्बतियों को बसा रहा चीन, LAC पर भारत की बढ़ सकती है चुनौती




