Lucknow University: लखनऊ यूनिवर्सिटी के एक असिस्टेंट प्रोफेसर पर बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा से कथित उत्पीड़न और परीक्षा पेपर उपलब्ध कराने का दबाव बनाने का आरोप लगा है। मामले से जुड़े दो ऑडियो सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी प्रोफेसर की पहचान डॉक्टर परमजीत सिंह के रूप में हुई है। छात्रा ने आरोप लगाया है कि प्रोफेसर उसे छुट्टी से वापस बुलाकर कथित तौर पर पेपर देने और दोबारा उत्पीड़न करने की कोशिश कर रहे थे।
‘डार्लिंग, तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया’
वायरल ऑडियो में प्रोफेसर छात्रा से कहते सुनाई दे रहे हैं कि उसके लिए पेपर पहले ही “आउट” करा दिया गया है और वह एग्जाम से पहले वापस आ जाए। बातचीत के दौरान प्रोफेसर छात्रा से उसकी मां की तबीयत भी पूछते हैं और जल्दी लौटने का दबाव बनाते हैं। फोन कटने के बाद छात्रा कथित तौर पर कहती सुनाई देती है कि उसे पेपर नहीं चाहिए और प्रोफेसर उसे फिर से “मोलेस्ट” करना चाहते हैं। दूसरे ऑडियो में प्रोफेसर छात्रा से कहते हैं कि वह उस पर “फिदा” हैं और उसे धोखा न देने की बात कर रहे हैं।
Lucknow University: यूनिवर्सिटी प्रशासन ने शुरू की जांच
मामले को गंभीर मानते हुए लखनऊ यूनिवर्सिटी प्रशासन ने प्रोफेसर के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। पुलिस से भी शिकायत की गई है और छात्रा का बयान दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
Lucknow University: NEET पेपर लीक में नए खुलासे
इधर, NEET-UG पेपर लीक मामले में भी लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। जांच में सामने आया है कि कथित तौर पर लीक हुए पेपर और असली परीक्षा पेपर के कई सवाल पूरी तरह मेल खाते हैं। फिजिक्स सेक्शन के सवाल नंबर 5, 23 और 24 में बने चित्र, विकल्प और प्रश्नों का क्रम तक एक जैसा बताया जा रहा है।
Lucknow University: टेलीग्राम ग्रुप पर शेयर हुआ था पेपर
जांच एजेंसियों के मुताबिक “प्राइवेट माफिया” नाम के टेलीग्राम ग्रुप में 1 मई की रात पेपर की पीडीएफ शेयर की गई थी। ग्रुप में करीब 402 सदस्य जुड़े थे। ग्रुप एडमिन ने कथित तौर पर मैसेज लिखकर कहा था कि “99.99 प्रतिशत यही पेपर आएगा।” इसके साथ एक पासवर्ड भी साझा किया गया था।
CBI ने बताया- प्रोफेसर मास्टरमाइंड
CBI ने पुणे से केमिस्ट्री प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी को गिरफ्तार किया है। एजेंसी का दावा है कि वही पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड है। जांच एजेंसी के अनुसार कुलकर्णी कई वर्षों तक NEET पेपर तैयार करने वाले पैनल का हिस्सा रहा और उसे प्रश्नपत्र तक सीधी पहुंच थी। आरोप है कि उसने कोचिंग क्लास के जरिए छात्रों तक प्रश्न और उत्तर पहुंचाए।
पेपर लीक से तनाव में तीन छात्रों ने की आत्महत्या
NEET परीक्षा रद्द होने के बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में छात्रों की आत्महत्या की घटनाएं भी सामने आई हैं।
- उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में 21 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
- दिल्ली में 20 वर्षीय छात्रा ने कथित तौर पर सुसाइड किया।
- गोवा में 17 वर्षीय छात्र ने भी जान दे दी।
परिजनों का कहना है कि परीक्षा रद्द होने और भविष्य को लेकर तनाव की वजह से छात्र मानसिक दबाव में थे।
5 आरोपियों को 7 दिन की CBI कस्टडी
CBI ने पेपर लीक मामले में अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें नासिक, जयपुर और गुरुग्राम के आरोपी शामिल हैं। कोर्ट ने पांच आरोपियों को 7 दिन की CBI कस्टडी में भेज दिया है। CBI का कहना है कि जांच का उद्देश्य यह पता लगाना है कि पेपर लीक रैकेट की पहुंच कितनी दूर तक थी और इसमें कितने सरकारी कर्मचारी तथा प्रिंटिंग प्रेस से जुड़े लोग शामिल थे।
यह भी पढे़ : पीएम मोदी की ईंधन बचत अपील को मिला समर्थन, भाजपा नेताओं बोले- ‘राष्ट्रहित में जरूरी कदम’



