Home » उत्तर प्रदेश » Kanpur Metro: जुलाई में नौबस्ता तक दौड़ेगी मेट्रो, IIT से पूरा सफर सिर्फ 40 मिनट में होगा पूरा

Kanpur Metro: जुलाई में नौबस्ता तक दौड़ेगी मेट्रो, IIT से पूरा सफर सिर्फ 40 मिनट में होगा पूरा

Noida-Greno West Metro
Noida-Greno West Metro

Kanpur Metro : कानपुर मेट्रो के कॉरिडोर-1 के अंतिम हिस्से, कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन का काउंटडाउन शुरू हो गया है। इस सेक्शन पर मेट्रो चलाने से पहले सभी जरूरी तकनीकी प्रक्रियाएं अंतिम चरण में हैं। इसके शुरू होते ही यात्रियों को पूरे आईआईटी से नौबस्ता रूट पर निर्बाध सफर की सुविधा मिल जाएगी। दिल्ली से पहुंचे मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त (CMRS) नीलाभ्र सेनगुप्ता के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम तीन दिन तक नए सेक्शन का विस्तृत निरीक्षण कर रही है।

Noida-Greno West Metro

टीम सिग्नलिंग सिस्टम, बिजली आपूर्ति, ट्रैक, पुल और सिविल निर्माण सहित सभी तकनीकी मानकों की बारीकी से जांच कर रही है। निरीक्षण में सब कुछ मानकों के अनुरूप मिलने पर मेट्रो संचालन के लिए अंतिम मंजूरी दी जाएगी।

Kanpur Metro

यूपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) के संयुक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) पंचानन मिश्रा के अनुसार, जुलाई में हर हाल में कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक मेट्रो सेवा शुरू करने की तैयारी है। उम्मीद है कि 7 से 8 जुलाई तक सीएमआरएस की अंतिम स्वीकृति मिल जाएगी। इसके बाद उद्घाटन की तारीख तय होते ही इस सेक्शन को आम यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। नए सेक्शन के शुरू होने के बाद यात्रियों को शहर के उत्तर और दक्षिण हिस्सों के बीच तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन का विकल्प मिलेगा।

29 ट्रेनों से होगा संचालन

आईआईटी से नौबस्ता तक पूरे 23.50 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर-1 का सफर यात्रियों को मात्र 60 रुपये में उपलब्ध होगा। सड़क मार्ग से यही दूरी तय करने में आमतौर पर डेढ़ से दो घंटे तक का समय लग जाता है और लोगों को ट्रैफिक जाम व धूल का सामना करना पड़ता है। मेट्रो शुरू होने के बाद यही यात्रा लगभग 40 मिनट में पूरी हो सकेगी। पूरे कॉरिडोर पर कुल 29 मेट्रो ट्रेनों के संचालन की योजना बनाई गई है। आईआईटी से कानपुर सेंट्रल तक लगभग 15 किलोमीटर लंबे हिस्से पर छह ट्रेनें संचालित हो रही हैं। प्रत्येक ट्रेन में 974 यात्रियों के सफर की क्षमता है, जिनमें करीब 200 सीटें बैठने के लिए उपलब्ध हैं।

देखें लिस्ट

स्टेशन की संख्या किराया (रुपए)
1 स्टेशन ₹10
2 स्टेशन ₹15
3 से 6 स्टेशन ₹20
7 से 9 स्टेशन ₹30
10 से 13 स्टेशन ₹40
14 से 17 स्टेशन ₹50
18 से 20 स्टेशन ₹60

Read More : Prayagraj News: दो दिवसीय दौरे पर प्रयागराज पहुंचे अखिलेश यादव, संगठन और 2027 चुनावी रणनीति पर रहेगा फोकस

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?