Home » अंतरराष्ट्रीय » Bangladesh Violence: शेख हसीना की वापसी के ऐलान के बाद बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, 21 जिलों में आगजनी और बम धमाके

Bangladesh Violence: शेख हसीना की वापसी के ऐलान के बाद बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, 21 जिलों में आगजनी और बम धमाके

Bangladesh Violence

Bangladesh Violence : बांग्लादेश में राजनीतिक तनाव के बीच एक बार फिर हिंसा की घटनाएं बढ़ गई हैं। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश लौटने के ऐलान के बाद सोमवार रात से मंगलवार शाम तक कम से कम 21 जिलों में आगजनी और बम धमाकों की खबरें सामने आईं। कई जगह बसों और ट्रेन के डिब्बों को आग के हवाले कर दिया गया। हालात को देखते हुए कुछ सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों के प्रवेश द्वार भी बंद कर दिए गए।

Bangladesh Violence

बता दें कि बांग्लादेश पुलिस और ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे के दौरान 11 जिलों में 22 वाहनों को आग लगाई गई। वहीं, ढाका और छह अन्य जिलों में कम से कम 28 स्थानों पर देसी बम धमाकों की घटनाएं दर्ज की गईं।

Bangladesh Violence

पुलिस मुख्यालय ने इन घटनाओं के पीछे अवामी लीग और उससे जुड़े संगठनों के समर्थकों का हाथ होने का आरोप लगाया है। हालांकि, घटनाओं में शामिल लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच जारी है। हिंसा की कई घटनाएं राजधानी ढाका और आसपास के इलाकों में हुईं। फार्मगेट मेट्रो स्टेशन के नीचे खड़ी एक बस में आग लगा दी गई। मीरपुर-11 और पल्लवी इलाके में भी बसों को निशाना बनाया गया।

वहीं, फरीदपुर में एक बस में आग लगने से 55 वर्षीय ड्राइवर की मौत हो गई। बताया गया कि घटना के समय वह बस के अंदर सो रहे थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, धुएं में दम घुटने से उनकी जान गई।

मजदूरों का आंदोलन

बांग्लादेश में पिछले कुछ समय से कपड़ा और गारमेंट उद्योग के मजदूर वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। मजदूरों की मांग है कि न्यूनतम मासिक वेतन बढ़ाकर 30 हजार टका किया जाए। वहीं, फैक्ट्री मालिकों का कहना है कि मौजूदा आर्थिक हालात में इतनी बड़ी बढ़ोतरी करना मुश्किल है। इस मुद्दे पर कई जगह प्रदर्शन और पुलिस के साथ झड़पें भी हुई हैं।

चीन के व्लॉगर्स पर भी उठे सवाल

इसी बीच बांग्लादेश में कुछ चीनी व्लॉगर्स के वीडियो को लेकर भी विवाद सामने आया है। रिपोर्टों के मुताबिक, करीब 150 चीनी व्लॉगर्स ढाका के गरीब इलाकों में वीडियो और लाइवस्ट्रीम बना रहे हैं। आरोप है कि इनमें से कुछ लोग ढाका की जगहों को नई दिल्ली बताकर वीडियो प्रसारित कर रहे हैं और भारत की छवि को लेकर भ्रामक बातें फैला रहे हैं। हालांकि, इसके पीछे किसी संगठित अभियान की पुष्टि नहीं हुई है और वास्तविक उद्देश्य को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

Read More : Pete Hegseth: अर्लिंग्टन कब्रिस्तान में अमेरिकी रक्षा मंत्री को सैनिक ने लगाई फटकार, कहा- “बनाए रखें शांति और सम्मान”

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?