Home » राजनीति » हाथ जोड़कर किया अभिवादन, शॉल पहनाई: तमिलनाडु के नए CM विजय ने स्टालिन से की मुलाकात

हाथ जोड़कर किया अभिवादन, शॉल पहनाई: तमिलनाडु के नए CM विजय ने स्टालिन से की मुलाकात

CM Vijay MK Stalin:
CM Vijay MK Stalin:

CM Vijay MK Stalin: तमिलनाडु में नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री C. Joseph Vijay ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री और DMK प्रमुख M. K. Stalin से मुलाकात की। अभिनेता से नेता बने विजय ने हाल ही में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। मुलाकात की तस्वीरों में विजय काले सूट में हाथ जोड़कर स्टालिन का अभिवादन करते नजर आए, जबकि स्टालिन ने भी उसी अंदाज में उनका स्वागत किया। हालांकि दोनों नेताओं के बीच किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

पहली बार चुनाव लड़कर TVK ने रचा इतिहास

Tamilaga Vettri Kazhagam प्रमुख विजय ने अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। उनकी पार्टी TVK ने 108 सीटें जीतकर तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर कर दिया।

इस जीत के साथ राज्य में दशकों से चला आ रहा DMK और AIADMK का वर्चस्व टूट गया। विजय ने कांग्रेस समेत अन्य दलों के समर्थन से सरकार बनाई और बहुमत का आंकड़ा हासिल किया।

CM Vijay MK Stalin: चुनाव नतीजों के बाद कई दिनों तक चला राजनीतिक ड्रामा

4 मई को चुनाव परिणाम आने के बाद तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर कई दिनों तक राजनीतिक हलचल बनी रही। मुख्यमंत्री विजय ने बहुमत साबित करने के लिए राज्यपाल R. N. Ravi से कई बार मुलाकात की। शुरुआती दौर में राज्य में कई संभावित गठबंधनों की चर्चा भी रही। यहां तक कि DMK और AIADMK के साथ आने की अटकलें भी तेज हो गई थीं।

CM Vijay MK Stalin:

CM Vijay MK Stalin: स्टालिन बोले- “वादे पूरे करने पर ध्यान दें”

पूर्व मुख्यमंत्री M. K. Stalin ने विजय को नई सरकार के लिए बधाई देते हुए कहा कि उन्हें पिछली सरकार पर दोष मढ़ने के बजाय जनता से किए गए वादों को पूरा करने पर ध्यान देना चाहिए। स्टालिन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सरकार के पास पैसे नहीं होने की बात कहना सही नहीं है। उन्होंने दावा किया कि DMK सरकार ने कोविड, बाढ़ और केंद्र सरकार की चुनौतियों के बावजूद कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की थीं।

कर्ज को लेकर भी आमने-सामने आए दोनों पक्ष

मुख्यमंत्री विजय ने अपने शुरुआती बयान में आरोप लगाया था कि पिछली सरकार राज्य पर 10 लाख करोड़ रुपए का कर्ज छोड़ गई है और खजाना खाली कर दिया गया। इस पर जवाब देते हुए स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु का कर्ज तय सीमा के भीतर है और सरकार की वित्तीय स्थिति को फरवरी बजट में स्पष्ट किया जा चुका था।

यह भी पढे़ : बंगाल में सुरक्षा और विकास पर जोर: CM अधिकारी ने BSF फेंसिंग, आयुष्मान और BNS को दी मंजूरी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?