Home » राजनीति » By Election Result: बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बढ़त, दतिया में कांग्रेस आगे; मांजलपुर में BJP मजबूत

By Election Result: बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बढ़त, दतिया में कांग्रेस आगे; मांजलपुर में BJP मजबूत

By Election Result : बिहार की बांकीपुर, गुजरात की मांजलपुर और मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना सोमवार को जारी है। 30 जुलाई को मतदान के बाद अब वोटों की गिनती कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच की जा रही है। तीनों राज्यों के मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। शुरुआती रुझानों में तीनों सीटों पर मुकाबले की तस्वीर साफ होती नजर आ रही है। बिहार की सबसे चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। 15वें राउंड की मतगणना तक उन्हें 29,752 वोट मिल चुके हैं और वे भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार से 8,202 मतों से आगे चल रहे हैं।

नीरज कुमार को अब तक 21,550 वोट मिले हैं, जबकि राजद की रेखा कुमारी 6,755 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इससे पहले 14वें राउंड तक भी प्रशांत किशोर करीब 7,800 वोटों की बढ़त बनाए हुए थे।

By Election Result: दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार आगे

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह शुरुआती दौर से ही बढ़त बनाए हुए हैं। आठवें राउंड की मतगणना तक उन्हें 38,264 वोट मिले हैं और वे भाजपा उम्मीदवार से 6,583 मतों से आगे चल रहे हैं। इस सीट पर कांग्रेस की बढ़त ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।

मांजलपुर में भाजपा को शुरुआती बढ़त

गुजरात के मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के सतीश पटेल ने 28000 वोटों से जीत दर्ज की।

अंतिम नतीजों पर टिकी निगाहें

तीनों सीटों के नतीजों पर राजनीतिक दलों और समर्थकों की नजरें टिकी हुई हैं। खासतौर पर बांकीपुर में प्रशांत किशोर का प्रदर्शन और दतिया में कांग्रेस की बढ़त इन उपचुनावों को राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना रही है। मतगणना पूरी होने के बाद ही अंतिम विजेताओं की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

आगे फाइनल रिजल्ट की अपडेट होती रहेगी…

Read More : UP Monsoon Session 2026: हंगामे के साथ शुरू हुआ मानसून सत्र, राम मंदिर चढ़ावा और NEET पेपर लीक पर विपक्ष का प्रदर्शन

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?