Home » राजनीति » West Bengal में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत, शुभेंदु अधिकारी होंगे नए मुख्यमंत्री; CM योगी ने दी बधाई

West Bengal में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत, शुभेंदु अधिकारी होंगे नए मुख्यमंत्री; CM योगी ने दी बधाई

CM Yogi
CM Yogi

West Bengal : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर शुभेंदु अधिकारी को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं। योगी आदित्यनाथ का यह संदेश सामने आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और बढ़ गया। पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है, जिसे पार्टी के लिए बड़ा राजनीतिक बदलाव माना जा रहा है।

भाजपा विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से शुभेंदु अधिकारी को नेता चुना गया। इसके बाद उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया। शनिवार को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

West Bengal में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की गई है। लंबे समय से तृणमूल कांग्रेस के गढ़ रहे बंगाल में भाजपा की सत्ता वापसी को पार्टी अपने सबसे बड़े राजनीतिक अभियानों में से एक मान रही है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा के सबसे चर्चित प्रचारकों में शामिल रहे। उन्होंने राज्य में कई जनसभाएं और रोड शो किए थे। शुभेंदु अधिकारी के समर्थन में भी योगी ने बड़ी सभा को संबोधित किया था। भाजपा नेताओं का मानना है कि योगी की आक्रामक प्रचार शैली और हिंदुत्व आधारित भाषणों का असर कई क्षेत्रों में देखने को मिला। चुनाव प्रचार के दौरान उनकी सभाओं में बड़ी संख्या में लोग जुटे थे।

15 साल बाद बदली बंगाल की सत्ता

चार मई को आए चुनाव परिणामों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 207 सीटों पर जीत दर्ज की। इसी के साथ पार्टी ने 15 वर्षों से सत्ता में काबिज तृणमूल कांग्रेस को बाहर कर दिया। बंगाल की राजनीति में यह बदलाव काफी बड़ा माना जा रहा है, क्योंकि कुछ साल पहले तक भाजपा राज्य में मुख्य विपक्ष की भूमिका तक नहीं पहुंच पाई थी। अब स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही पार्टी इसे अपने संगठनात्मक विस्तार की बड़ी सफलता मान रही है।

शपथ ग्रहण में जुटेंगे NDA के बड़े चेहरे

शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और एनडीए के सहयोगी दलों के नेताओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम को लेकर पिछले दो दिनों से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर मंच सज्जा तक हर स्तर पर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। भाजपा इस आयोजन को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी राजनीतिक ताकत के प्रदर्शन के रूप में भी देख रही है।

ममता बनर्जी ने उठाए सवाल

उधर चुनाव परिणाम आने के बाद तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने भाजपा और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि भाजपा ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद अब राज्य की राजनीति नए दौर में प्रवेश कर चुकी है और आने वाले दिनों में यहां सियासी मुकाबला और तेज हो सकता है।

Read More : Yogi Adityanath पहुंचे पैतृक गांव पंचूर, पंचदेव मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ लिया महायज्ञ का आशीर्वाद; पढ़ें पूरी खबर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?