Home » उत्तर प्रदेश » Yogi Adityanath पहुंचे पैतृक गांव पंचूर, पंचदेव मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ लिया महायज्ञ का आशीर्वाद; पढ़ें पूरी खबर

Yogi Adityanath पहुंचे पैतृक गांव पंचूर, पंचदेव मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ लिया महायज्ञ का आशीर्वाद; पढ़ें पूरी खबर

CM Yogi Adityanath speaking on Ghaziabad Surya Murder Case during Bijnor public event

Yogi Adityanath : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। शुक्रवार को उनके दौरे का दूसरा दिन रहा, जहां उन्होंने अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लिया। पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर क्षेत्र स्थित श्री हरि विष्णु पंचदेव मंदिर में आयोजित मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा और विष्णु महायज्ञ में उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और श्रद्धालु मौजूद रहे। गुरुवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलिकॉप्टर से यमकेश्वर पहुंचे थे।

CM Yogi

हेलीपैड पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद दोनों मुख्यमंत्री यमकेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। दोनों नेताओं की मुलाकात को लेकर स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह दिखाई दिया।

Yogi Adityanath पहुंचे पंचूर

धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मुख्यमंत्री योगी ने शिक्षा संस्थानों का भी दौरा किया। उन्होंने बिथ्याणी स्थित महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय पहुंचकर गुरु गोरखनाथ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान कॉलेज परिसर में मौजूद विद्यार्थियों और ग्रामीणों से बातचीत भी की। मुख्यमंत्री ने लोगों का हालचाल जाना और क्षेत्र के विकास कार्यों की जानकारी ली।

जनसभा में बोले योगी

पंचूर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांव में हुए बदलावों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब वह तीन वर्ष पहले यहां आए थे, तब इस स्थान पर मंदिर नहीं था और लोगों को पूजा-पाठ में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब यहां भव्य मंदिर का निर्माण हो चुका है, जिससे क्षेत्र की धार्मिक पहचान और मजबूत हुई है।

उन्होंने कहा कि समाज में श्रद्धा और सकारात्मक सोच बेहद जरूरी है। गोस्वामी तुलसीदास के कथन का उल्लेख करते हुए योगी ने कहा कि व्यक्ति तभी ज्ञानवान बन सकता है, जब उसके भीतर श्रद्धा और सम्मान का भाव हो। उन्होंने लोगों से सकारात्मक सोच अपनाने और समाजहित में कार्य करने की अपील की।

क्षेत्र के विकास पर बोले CM

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में क्षेत्र के विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में यहां शिक्षा व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है और अब स्थानीय बच्चे जिले में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। योगी ने बताया कि वह हर तीन महीने में इस क्षेत्र के विकास कार्यों की रिपोर्ट मंगवाते हैं ताकि योजनाओं की प्रगति पर नजर रखी जा सके। सीएम योगी ने गुरुवार रात अपने पैतृक गांव पंचूर में ही बिताई। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और पारंपरिक पहाड़ी भोजन का स्वाद लिया। देर रात तक ग्रामीणों और पुराने परिचितों से बातचीत का सिलसिला चलता रहा। गांव में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर लोगों में खास उत्साह दिखाई दिया।

4 मई से चल रहे हैं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

मंदिर समिति के अनुसार, पंचूर स्थित श्री हरि विष्णु पंचदेव मंदिर में 4 मई से धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत हुई थी। कलश यात्रा के साथ शुरू हुए कार्यक्रमों में लगातार पूजा-पाठ और वैदिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में कार्यक्रम का समापन होगा। यह इस साल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दूसरा उत्तराखंड दौरा है। इससे पहले फरवरी 2026 में भी वह उत्तराखंड आए थे। उस दौरान उन्होंने हरिद्वार में आयोजित धर्म सम्मेलन में हिस्सा लिया था और अपने पुराने विद्यालय जनता इंटर कॉलेज, चमकोट खाल में नई कक्षा का लोकार्पण किया था। इसके बाद उन्होंने अपने गांव पंचूर में रात्रि विश्राम कर ग्रामीणों और परिजनों से मुलाकात की थी।

Raed more : NCRB Report में यूपी की बड़ी उपलब्धि, महिलाओं के खिलाफ अपराध मामलों में दोषसिद्धि दर सबसे ज्यादा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?