Home » उत्तर प्रदेश » Ayodhya Ram Mandir: चढ़ावा चोरी मामले में 8 आरोपियों के घर पुलिस की छापेमारी, संपत्ति और बैंक खातों की हो रही जांच

Ayodhya Ram Mandir: चढ़ावा चोरी मामले में 8 आरोपियों के घर पुलिस की छापेमारी, संपत्ति और बैंक खातों की हो रही जांच

Ayodhya Ram Mandir : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही पुलिस ने रविवार सुबह करीब सात बजे आठ अलग-अलग टीमों के साथ एक साथ आरोपियों के घरों पर दबिश दी। कार्रवाई का उद्देश्य आरोपियों की संपत्ति, वित्तीय लेनदेन और अन्य अहम दस्तावेजों की जांच करना था। इस दौरान स्थानीय राजस्व अधिकारियों, विशेष रूप से लेखपालों को भी टीम में शामिल किया गया।

छापेमारी के दौरान तीन आरोपियों के घरों पर ताला लगा मिला। पुलिस ने आसपास के लोगों और पड़ोसियों से पूछताछ कर परिवार के सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई। अधिकारियों ने बंद मकानों के संबंध में भी आवश्यक जानकारी एकत्र की।

Ayodhya Ram Mandir

मामले के प्रमुख आरोपियों में शामिल रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के घर पहुंची पुलिस को शुरुआत में ताला मिला। कुछ देर बाद उनकी मां मौके पर पहुंचीं और घर का ताला खोला। इसके बाद पुलिस टीम ने पूरे घर की तलाशी ली और जरूरी दस्तावेजों की जांच की। पुलिस जब टिन्नू के भतीजे और आरोपी मनीष यादव के घर पहुंची तो वहां भी ताला लगा मिला। वहीं आरोपी सुभाष चंद्र श्रीवास्तव के घर पर भी कोई मौजूद नहीं था। पुलिस ने दोनों स्थानों पर पड़ोसियों से जानकारी लेने के बाद आगे की कार्रवाई की।

घर खंगाले गए दस्तावेज

आरोपी अनुकल्प मिश्रा के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा। जांच टीम ने घर के भीतर संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, बैंक खातों का रिकॉर्ड और अन्य वित्तीय कागजात की पड़ताल की। साथ ही परिवार के सदस्यों के बयान भी दर्ज किए गए, ताकि मामले की जांच को आगे बढ़ाया जा सके। राम मंदिर के चढ़ावा चोरी का मामला 7 जून को सामने आया था। इसके बाद राज्य सरकार ने 13 जून को विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया। जांच टीम ने 23 जून को अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सरकार को सौंपी। इसके आधार पर 25 जून को मंदिर ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसमें रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत आठ लोगों को नामजद किया गया। अगले ही दिन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

हुआ बदलाव

मामले की जांच के बीच राम मंदिर ट्रस्ट में भी बड़ा घटनाक्रम सामने आया। शुक्रवार को ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। वहीं जांच एजेंसियां अब आरोपियों की संपत्ति, बैंक लेनदेन और आर्थिक गतिविधियों की विस्तृत जांच में जुटी हैं।

Read More : UP में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश; 1-2 दिन में मानसून की एंट्री के आसार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?