Home » उत्तर प्रदेश » UP में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश; 1-2 दिन में मानसून की एंट्री के आसार

UP में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश; 1-2 दिन में मानसून की एंट्री के आसार

UP Weather Update : रविवार सुबह लखनऊ, महराजगंज और संभल में बारिश दर्ज की गई। प्रयागराज, आगरा, बाराबंकी, सीतापुर और हरदोई समेत कई जिलों में बादल छाए रहे और बीच-बीच में धूप भी निकलती रही। ठंडी हवाओं के चलते लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत महसूस हुई। शनिवार देर रात लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी, उन्नाव, फतेहपुर, जालौन और बहराइच में तेज बारिश हुई। फतेहपुर में आंधी के दौरान सड़क पर पेड़ गिर गया, जिसकी चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के करीब 20 शहरों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही 61 जिलों में हीटवेव का भी अलर्ट जारी किया गया है। विभाग का कहना है कि अलग-अलग क्षेत्रों में मौसम की स्थिति में लगातार बदलाव देखने को मिलेगा।

UP में बदला मौसम का मिजाज

लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, प्रदेश में मौसम का रुख बदल चुका है। यदि पूर्वी हवाओं का प्रभाव इसी तरह बना रहा तो अगले एक से दो दिनों में पूर्वी उत्तर प्रदेश के रास्ते दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। उन्होंने बताया कि मानसून पिछले 15 से 16 दिनों से उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा के पास महराजगंज क्षेत्र में रुका हुआ है, जबकि सामान्य तौर पर यह 20 जून तक प्रदेश में पहुंच जाता है।

प्रयागराज रहा सबसे गर्म शहर

बारिश के बावजूद पिछले 24 घंटों में प्रयागराज प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा फतेहपुर और बांदा में 42.6 डिग्री सेल्सियस तथा वाराणसी में 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 29 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश और पूर्वी हिस्से में अच्छी वर्षा होने की संभावना है। 30 जून को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी जिलों में तेज आंधी और बारिश का असर अधिक रहेगा। वहीं 1 जुलाई को भी कई इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

Read More : Donald Trump India Visit: 2027 की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रम्प; व्यापार, रक्षा और AI पर होगी अहम चर्चा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?