Home » उत्तर प्रदेश » Yogi Adityanath Mother Death: मां के निधन के बाद पैतृक गांव पहुंचे CM योगी, 21 नवंबर को हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

Yogi Adityanath Mother Death: मां के निधन के बाद पैतृक गांव पहुंचे CM योगी, 21 नवंबर को हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

Yogi Adityanath Mother Death

Yogi Adityanath Mother Death : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी मां सावित्री देवी के निधन की खबर मिलने के बाद उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंच गए। घर पहुंचकर उन्होंने मां के अंतिम दर्शन किए। इस दौरान परिवार के बीच शोक का माहौल रहा।

Yogi Adityanath Mother Death

बता दें कि सावित्री देवी का 91 वर्ष की आयु में 20 नवंबर को निधन हो गया। वह लंबे समय से उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान थीं और उन्होंने पंचूर स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। उनके अंतिम संस्कार की तैयारी हरिद्वार में की जा रही है, जहां 21 नवंबर को उनका पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन होगा।

Yogi Adityanath Mother Death

मुख्यमंत्री ने मां के अंतिम दर्शन की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की। इसके साथ उन्होंने बेहद संक्षिप्त लेकिन भावुक शब्दों में लिखा, ‘माँ… ॐ शांति’। पोस्ट सामने आने के बाद उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इससे पहले भी योगी आदित्यनाथ मां से मिलने पंचूर जाते रहे हैं। करीब दो साल पहले जब सावित्री देवी ऋषिकेश स्थित एम्स में भर्ती थीं, तब मुख्यमंत्री उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे और उनका हालचाल जाना था।

सात भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर हैं योगी

योगी आदित्यनाथ का परिवार मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के पंचूर गांव का रहने वाला है। परिवार में कुल सात भाई-बहन हैं, जिनमें चार भाई और तीन बहनें शामिल हैं। योगी आदित्यनाथ भाइयों में दूसरे स्थान पर हैं।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के पिता आनंद सिंह बिष्ट का अप्रैल 2020 में निधन हो गया था। अब मां सावित्री देवी के जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

REad More : Australia vs England T20I: इंग्लैंड सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को दोहरा झटका, चोट के कारण बाहर हुए दो तेज गेंदबाज

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?