Home » स्पोर्ट्स » Australia vs England T20I: इंग्लैंड सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को दोहरा झटका, चोट के कारण बाहर हुए दो तेज गेंदबाज

Australia vs England T20I: इंग्लैंड सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को दोहरा झटका, चोट के कारण बाहर हुए दो तेज गेंदबाज

Australia vs England T20I

Australia vs England T20I : इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मुकाबलों से पहले ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी यूनिट में बदलाव करना पड़ा है। टीम के दो युवा तेज गेंदबाज महली बियर्डमैन और जेवियर बार्टलेट चोटिल होने के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। पांच मैचों की यह सीरीज 21 नवंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर शुरू होगी। पहले से कई खिलाड़ियों की अनुपलब्धता से जूझ रही ऑस्ट्रेलियाई टीम के सामने अब गेंदबाजी संयोजन तैयार करने की चुनौती है।

Australia vs England T20I

बता दें कि बियर्डमैन की बाईं जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आया है, जबकि बार्टलेट के बाएं घुटने में चोट लगी है। इन दोनों से पहले तेज गेंदबाज नाथन एलिस भी साइड स्ट्रेन के चलते सीरीज से बाहर हो चुके हैं।

Australia vs England T20I

ऑस्ट्रेलिया को इस दौरे पर ट्रेविस हेड, मैट रेनशॉ, कैमरन ग्रीन, जोश इंग्लिस और कूपर कॉनॉली की सेवाएं भी नहीं मिलेंगी। इन खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। वहीं, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले महीने होने वाली टेस्ट सीरीज की तैयारी के कारण टी20 टीम में शामिल नहीं हैं।

लगातार चोटों के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए राहत की बात यह है कि तेज गेंदबाज बिली स्टेनलेक फिट होकर टीम में लौट आए हैं। उन्होंने इसी सप्ताह वनडे कप में खेलकर प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की थी। उनके साथ बेन ड्वारशुइस, राइली मेरेडिथ और हेनरी थॉर्नटन को भी टीम में जगह मिली है।

बियर्डमैन की वापसी पर नजर

महली बियर्डमैन के बिग बैश लीग में पर्थ स्कॉर्चर्स के अभियान तक फिट होने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, बार्टलेट की चोट की गंभीरता जानने के लिए आगे जांच की जाएगी। बियर्डमैन ने हाल ही में वनडे डेब्यू में अच्छा प्रदर्शन किया था और उन्हें ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट सेटअप में शामिल किए जाने की भी चर्चा थी। हालांकि, अगले तीन महीनों में टीम को 10 टेस्ट खेलने हैं और उनकी चोट ने चयन की संभावनाओं पर असर डाला है।

इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), निखिल चौधरी, टिम डेविड, जोएल डेविस, बेन ड्वारशुइस, जैक एडवर्ड्स, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, सैम हार्पर, स्पेंसर जॉनसन, राइली मेरेडिथ, मिच ओवेन, लाचलान शॉ, बिली स्टेनलेक, हेनरी थॉर्नटन और एडम जाम्पा।

Read More : India A vs Nepal: भारत ने नेपाल को 26 रन पर समेटकर रचा इतिहास, 306 रन की जीत से एशिया कप में मचाया धमाल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?