Home » उत्तर प्रदेश » Hariyali Teej पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़, 14 अगस्त की रात से बाहरी वाहनों की एंट्री बंद

Hariyali Teej पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़, 14 अगस्त की रात से बाहरी वाहनों की एंट्री बंद

Hariyali Teej : वृंदावन में इस बार 15 अगस्त का दिन बेहद खास रहने वाला है। स्वतंत्रता दिवस और शनिवार के अवकाश के साथ हरियाली तीज भी इसी दिन पड़ रही है। हरियाली तीज पर साल में एक बार ठाकुर बांकेबिहारी सोने-चांदी के हिंडोले में भक्तों को दर्शन देते हैं। ऐसे में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की है। पुलिस के अनुसार वृंदावन में 14 अगस्त की रात से 15 अगस्त की रात तक बाहरी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

नगर के सभी प्रमुख प्रवेश मार्गों पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए वाहनों को शहर के बाहर ही रोकने और निर्धारित स्थानों से आगे नहीं जाने देने की व्यवस्था की गई है।

Hariyali Teej

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पूरे नगर को चार सुपर जोन और 18 सेक्टर में बांटा गया है। इसके अलावा 70 स्थानों पर बैरियर लगाए जाएंगे। यहां पीएसी, पुलिस और यातायात पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। सभी सुपर जोन की जिम्मेदारी एएसपी स्तर के अधिकारियों को दी गई है, जबकि सेक्टरों में सीओ और निरीक्षक स्तर के अधिकारी व्यवस्था संभालेंगे।

CCTV से होगी निगरानी

भीड़ पर नजर रखने के लिए प्रमुख तिराहों और चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इन्हें कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। पीए सिस्टम के जरिए श्रद्धालुओं को समय-समय पर जरूरी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे, ताकि भीड़ को नियंत्रित करने के साथ किसी तरह की अव्यवस्था न हो। एसएसपी श्लोक कुमार के मुताबिक, पिछले साल हरियाली तीज पर करीब छह लाख श्रद्धालु ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के लिए वृंदावन पहुंचे थे। इस बार हरियाली तीज, स्वतंत्रता दिवस और शनिवार का अवकाश एक ही दिन होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या पिछले साल से अधिक रहने का अनुमान है। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था भी की है।

Read More : UP Promotion: 332 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, अब मिलेगा 56,100 से 1.77 लाख रुपये तक वेतन

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?