Home » उत्तर प्रदेश » Independence Day 2026: यूपी में मंत्रियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, सीएम योगी लखनऊ में करेंगे ध्वजारोहण

Independence Day 2026: यूपी में मंत्रियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, सीएम योगी लखनऊ में करेंगे ध्वजारोहण

Independence Day 2026 : स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों के सुचारु संचालन और ध्वजारोहण के लिए सरकार ने मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंप दी है। इसकी सूची भी जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजधानी लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण करेंगे।

वहीं, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को प्रयागराज और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों उप मुख्यमंत्री अपने आवंटित जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Independence Day 2026

सरकार की ओर से जारी सूची के मुताबिक वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को शाहजहांपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही देवरिया और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह गोरखपुर में कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं, बेबी रानी मौर्य को आगरा और लक्ष्मी नारायण चौधरी को मथुरा की जिम्मेदारी मिली है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह मैनपुरी, धर्मपाल सिंह बरेली और नंद गोपाल गुप्ता नंदी प्रतापगढ़ में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। अनिल राजभर को वाराणसी, राकेश सचान को कानपुर देहात और अरविंद कुमार शर्मा को मऊ जिले की जिम्मेदारी दी गई है।

होंगे राष्ट्रभक्ति के कार्यक्रम

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेवार ध्वजारोहण के साथ विभिन्न सांस्कृतिक और राष्ट्रभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सरकार की ओर से मंत्रियों और अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपने का उद्देश्य सभी जिलों में कार्यक्रमों का बेहतर समन्वय और सफल आयोजन सुनिश्चित करना है।

Read More : PM Surya Ghar Yojana ने बदला बिजली बिल का गणित, लखनऊ में 23 हजार से ज्यादा घरों का बिल हुआ शून्य

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?