Home » उत्तर प्रदेश » UPSSSC में अब 1937 नहीं, 1957 पदों पर होगी भर्ती; 3 अगस्त तक करें आवेदन

UPSSSC में अब 1937 नहीं, 1957 पदों पर होगी भर्ती; 3 अगस्त तक करें आवेदन

UPSSSC : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से लेखा परीक्षक व सहायक लेखाकार के विभिन्न विभागों में निकाली गई भर्ती में अभ्यर्थियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। पहले यह भर्ती 1937 पदों के लिए निकाली गई थी, लेकिन अब इसमें 20 पद और जोड़ दिए गए हैं। इस तरह अब कुल 1957 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से तीन अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन में किसी तरह का संशोधन कराने के लिए दस अगस्त तक का समय दिया गया है।

आयोग के सचिव हरिकेश चौरसिया ने इस संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए पहले ही आवेदन जमा कर दिया है, उन्हें दोबारा नए सिरे से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

UPSSSC

हालांकि, ऐसे अभ्यर्थियों को अपने पूर्व में किए गए आवेदन में बढ़े हुए पदों को लेकर अपना विकल्प और वरीयता क्रम देना अनिवार्य होगा। इस पूरी प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से हासिल कर सकते हैं। इसी बीच अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती से जुड़ी एक अहम सूचना भी जारी की है। इससे पहले आयोग ने शॉर्टलिस्ट किए गए 6113 अभ्यर्थियों से छह मई तक अपने प्रमाणपत्र अपलोड कराए थे। अब इसी क्रम में आयोग ने दिव्यांगता उपश्रेणी के आठ अभ्यर्थियों तथा उत्कृष्ट खिलाड़ी श्रेणी के 192 अभ्यर्थियों के अभिलेख परीक्षण के लिए अनुपूरक सूची और कटऑफ जारी कर दी है।

ऑनलाइन अपलोड

आयोग के सचिव के मुताबिक ये कुल 200 अभ्यर्थी तीन अगस्त से नौ अगस्त तक अपने अभिलेख ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं। इससे जुड़े सभी विस्तृत दिशा-निर्देश आयोग ने अपनी वेबसाइट पर पहले ही अपलोड कर दिए हैं, ताकि अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो।

Read More : Meerut School Holiday: 3 से 12 अगस्त तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद, DM का बड़ा आदेश

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?