Home » उत्तर प्रदेश » Keshav Prasad Maurya Prayagraj Visit: डिप्टी सीएम आज प्रयागराज दौरे पर, विकास कार्यक्रम में होंगे शामिल

Keshav Prasad Maurya Prayagraj Visit: डिप्टी सीएम आज प्रयागराज दौरे पर, विकास कार्यक्रम में होंगे शामिल

Keshav Prasad Maurya Prayagraj Visit : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को प्रयागराज के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह 11:30 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन और भाजपा संगठन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। डिप्टी सीएम सबसे पहले मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के ऑडिटोरियम पहुंचेंगे।

यहां ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से आयोजित बीवीजी रामजी योजना की गोष्ठी में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होने के साथ ही योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

Keshav Prasad Maurya Prayagraj Visit

एमएनएनआईटी के कार्यक्रम के बाद केशव प्रसाद मौर्य सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां वह पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति पर भी चर्चा होने की संभावना है।

दोपहर बाद लखनऊ के लिए होंगे रवाना

प्रयागराज में निर्धारित कार्यक्रमों को पूरा करने के बाद डिप्टी सीएम दोपहर बाद पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड से हेलीकॉप्टर के जरिए लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। उनके दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।

Read More : UP TET 2026 Exam: कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा, तीन स्तर की जांच के बाद मिला प्रवेश

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?