Home » उत्तर प्रदेश » Bijnor में आज ओवैसी की हुंकार, ‘पैगाम ए इत्तेहाद’ जनसभा से 2027 चुनावी समीकरण साधने की कोशिश

Bijnor में आज ओवैसी की हुंकार, ‘पैगाम ए इत्तेहाद’ जनसभा से 2027 चुनावी समीकरण साधने की कोशिश

Bijnor News : एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी सोमवार देर शाम बिजनौर के नजीबाबाद पहुंचेंगे। यहां वह ‘पैगाम ए इत्तेहाद’ कार्यक्रम के तहत आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और पार्टी कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से इसके लिए जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच ओवैसी का यह दौरा राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नजीबाबाद के आजाद चौक के पास आयोजित होने वाली इस जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को सभा में आने का न्योता दे रहे हैं। एआईएमआईएम इस जनसभा के जरिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने और आगामी चुनावों के लिए माहौल बनाने की कोशिश में जुटी है।

Bijnor में आज ओवैसी की हुंकार

नजीबाबाद विधानसभा सीट को मुस्लिम बहुल क्षेत्र माना जाता है, जहां दलित-मुस्लिम समीकरण चुनावी नतीजों में अहम भूमिका निभाता है। इसी सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखते हुए इस जनसभा को विशेष महत्व दिया जा रहा है। नजीबाबाद सीट 2012 से पहले अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित थी। 2007 से 2012 तक यहां से बसपा के शीशराम सिंह विधायक रहे। सीट सामान्य होने के बाद बसपा के तस्लीम अहमद विधायक बने, जो बाद में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए और 2017 व 2022 में सपा के टिकट पर विधायक चुने गए। इससे पहले यह सीट मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के पास थी, जहां से मास्टर रामस्वरूप विधायक रहे थे।

नेता भी मौजूद

पार्टी के पश्चिम उत्तर प्रदेश मुख्य महासचिव इंतजार अंसारी ने बताया कि ‘पैगाम ए इत्तेहाद’ कार्यक्रम में डॉ. महताब चौहान सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

Read More : Rampur जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में गर्मी से मरीज बेहाल, 1 एसी चलने पर तीमारदारों का विरोध

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?