Home » उत्तर प्रदेश » कानपुर में कोचिंग संचालक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, 15 साल पुराना दोस्त ही निकला कातिल

कानपुर में कोचिंग संचालक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, 15 साल पुराना दोस्त ही निकला कातिल

Up news: कानपुर के नवाबगंज इलाके में हुए चर्चित कोचिंग संचालक हत्याकांड ने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा सिर्फ चार दिनों के भीतर करते हुए ऐसी साजिश का पर्दाफाश किया है, जिसने रिश्तों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस शख्स ने अपने दोस्त की हत्या की, वह कोई बाहरी नहीं बल्कि 15 साल पुराना करीबी दोस्त निकला।

कोचिंग संचालक की संदिग्ध हत्या से मचा था हड़कंप

31 मई की रात कोचिंग संचालक प्रकाश चंद्र गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी और मामला पुलिस के लिए एक ब्लाइंड केस बन गया था। गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नरेट की कई टीमें जांच में जुट गईं।

Up news: 15 साल पुराना दोस्त ही निकला मास्टरमाइंड

पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि हत्या का आरोपी मोहित द्विवेदी, मृतक का 15 साल पुराना दोस्त है। जांच में सामने आया कि उसने करीब 15 दिन पहले ही हत्या की पूरी योजना बनानी शुरू कर दी थी। मकसद सिर्फ लूट था—सोने का ब्रेसलेट और अन्य कीमती सामान हथियाना।

Up news: महिला भेष में छिपाने की कोशिश, बुर्का भी खरीदा

वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी ने बेहद शातिर तरीका अपनाया। उसने इलाके की रेकी की, CCTV कैमरों की लोकेशन समझी और पुलिस को गुमराह करने के लिए महिला के भेष की योजना बनाई। इसके लिए उसने बुर्का, महिला चप्पल और दस्ताने तक खरीदे। 31 मई की रात वह IPL फाइनल देखने के बहाने कोचिंग में रुका रहा और जब प्रकाश चंद्र अकेले थे, तभी उसने मौका पाकर उनकी हत्या कर दी और गहने लेकर फरार हो गया।

500 CCTV खंगालने के बाद पुलिस तक पहुंचा सुराग

हत्या के बाद आरोपी ने खुद को बचाने के लिए अलग-अलग रास्तों और ऑटो का इस्तेमाल किया ताकि जांच गलत दिशा में जाए। लेकिन पुलिस ने 500 से अधिक CCTV फुटेज खंगालते हुए तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस की मदद से आरोपी तक पहुंच बनाई।

आरोपी ने कबूला जुर्म, लूटा हुआ सामान बरामद

Up news: पूछताछ में मोहित द्विवेदी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया है। अधिकारियों के मुताबिक यह एक पूरी तरह सुनियोजित हत्या थी, जिसकी तैयारी कई दिनों से चल रही थी। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

 

 

Read More : UP Police Exam: 29 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा पर CMयोगी की नजर, कहा- “किसी युवा को धूप में खड़ा न रहना पड़े”

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?