Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बर्थडे पार्टी के दौरान हरियाणवी स्टेज डांसर डिंपल चौधरी के साथ कथित तौर पर बदसलूकी की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें डिंपल चौधरी स्टेज पर ही एक युवक को थप्पड़ मारती नजर आ रही हैं।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, 3 जून को हाथरस के सासनी क्षेत्र के नगला नाई गांव में एक बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी परफॉर्मेंस देने पहुंची थीं। बताया जा रहा है कि डांस के दौरान एक युवक स्टेज पर चढ़ गया और उसने डिंपल को गलत तरीके से छूने की कोशिश की।
Hathras News: डिंपल चौधरी को आया गुस्सा
युवक की हरकत से नाराज डिंपल चौधरी ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए उसे स्टेज पर ही थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद उन्होंने अपना परफॉर्मेंस रोक दिया और माइक हाथ में लेकर युवक को जमकर फटकार लगाई। वीडियो में डिंपल यह कहते हुए सुनाई दे रही हैं कि स्टेज पर परफॉर्म करने का मतलब यह नहीं है कि कोई भी आकर उन्हें हाथ लगाए या बदसलूकी करे। इस दौरान उन्होंने युवक के व्यवहार पर कड़ी नाराजगी जाहिर की।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Hathras News: घटना का वीडियो खुद डिंपल चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर बहस छिड़ गई है। कई लोग डिंपल चौधरी के समर्थन में नजर आ रहे हैं और महिला कलाकारों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल इस मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
Read More : UP Police Exam: 29 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा पर CMयोगी की नजर, कहा- “किसी युवा को धूप में खड़ा न रहना पड़े”





