West Bengal Cabinet: पश्चिम बंगाल में भाजपा की नई सरकार ने सोमवार को मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया। मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari ने कई अहम मंत्रालय अपने पास रखे हैं, जबकि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को प्रमुख विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई कैबिनेट में Nisith Pramanik को उत्तर बंगाल विकास, खेल और युवा कल्याण मंत्रालय दिया गया है। वहीं Dilip Ghosh को ग्रामीण विकास, पंचायत और पशु संसाधन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अग्निमित्रा पॉल को महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय
सरकार ने Agnimitra Paul को महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय का जिम्मा दिया है। इसके अलावा Ashok Kirtania को खाद्य मंत्रालय और Kshudiram Tudu को पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग सौंपा गया है।
West Bengal Cabinet: गृह समेत कई अहम विभाग CM अधिकारी के पास
मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari गृह मंत्रालय सहित कई महत्वपूर्ण विभाग खुद संभालेंगे। सरकार का कहना है कि नई प्रशासनिक व्यवस्था के जरिए राज्य में तेज फैसले और बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जाएगा।
West Bengal Cabinet: मनोज कुमार अग्रवाल बने बंगाल के नए चीफ सेक्रेटरी
पश्चिम बंगाल सरकार ने वरिष्ठ IAS अधिकारी Manoj Kumar Agarwal को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक अग्रवाल फिलहाल मुख्य निर्वाचन अधिकारी और गृह एवं पर्वतीय मामलों के विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थे। उन्हें तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
भाजपा ने पहली बार बनाई सरकार
4 मई को आए विधानसभा चुनाव नतीजों में Bharatiya Janata Party ने 294 में से 207 सीटें जीतकर पहली बार पश्चिम बंगाल में सरकार बनाई। वहीं All India Trinamool Congress 80 सीटों पर सिमट गई। राज्य की फालता सीट पर 21 मई को दोबारा मतदान होना है, जिसका परिणाम 24 मई को घोषित किया जाएगा।
यह भी पढ़े : हाथ जोड़कर किया अभिवादन, शॉल पहनाई: तमिलनाडु के नए CM विजय ने स्टालिन से की मुलाकात





