Home » गैजेट्स » भारतीय बाजार में हुआ वायरलेस हेडसेट लॉन्च, दमदार साउंड के साथ बैटरी है चकाचक

भारतीय बाजार में हुआ वायरलेस हेडसेट लॉन्च, दमदार साउंड के साथ बैटरी है चकाचक

UX-800:- हाल ही में भारतीय बाजार में एक जबरदस्त वॉयरलैस हेडसेट लॉन्च कर दिया गया है। Unix ने UX-800 ‘Off Beat’ को मार्केट में पेश कर दिया है। 2000 से कम कीमत में मिलने वाला यह जबरदस्त साउंड के साथ मार्केट में धमाल मचा रहा है। इसमें आपको 42 घंटे का प्लेबैक और 40mm ड्राइवर्स के साथ तगड़ा साउंड मिलता है।

इस जबरदस्त प्रीमियम डिजाइन वाले हेडसेट में आपको TF कार्ड सपोर्ट के साथ Type-C फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल जाता है। इस जबरदस्त हेडसेट में आपको बेहतरीन साउंड क्वालिटी और लंबी बैटरी लाइफ के साथ कंफर्टेबल डिजाइन भी मिल जाता है।

UX-800 की खासियत

इस हेडसेट को बहुत ही शानदार डिजाइन के साथ मार्केट में लाया गया है। इसमें कई खास बातें हैं। जैसे इसमें स्टैंड बाय टाइम करीब 400 घंटे का दिया गया है, वहीं इसमें 300mAh की बैटरी मिल जाती है। इसके अलावा यह लगभग 2 से 3 घंटे में पूरे तरीके से चार्ज हो जाती है। इस कंपनी के हेडसेट में बैटरी लाइफ अच्छी दी गई है। जिसकी वजह से आप इसे ऑफिस वर्क और ट्रैवल के साथ लंबे म्यूजिक सेशंस में इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस हेडसेट की परफॉर्मेंस

कंपनी की तरफ से इस हेडसेट में क्लियर मीट्स और हाईज देने का दावा किया गया है। इसके अलावा इस हेडसेट में वीडियो स्ट्रीमिंग और वॉइस कॉल्स के साथ बैलेंस साउंड आउटपुट ऑफर करता है। इस हेडसेट में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी 10 मीटर की रेंज तक पॉसिबल है।

इस हेडसेट की कीमत

कंपनी के इस हेडसेट की कीमत की अगर बात की जाए तो इसकी कीमत मार्केट में 1999 रुपए रखी गई है। वहीं इसमें आपको कलर ऑप्शंस भी कई मिल जाते हैं। कलर ऑप्शंस में आप Black, Beige, और White में इसे खरीद सकते हैं। यह आपको ऑफलाइन, ऑनलाइन दोनों जगह मिल जाएगा जहां से आप इसे खरीद सकते हैं।

Read More:- यूजीसी के नियमों के खिलाफ उत्तरप्रदेश में प्रदर्शन, कई कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा देकर पार्टी का झंडा फूंका

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?