Home » गैजेट्स » न्यू लुक में पेश है Samsung का धाकड़ और स्टाइलिश स्मार्टफोन, देखें अन्य फीचर्स

न्यू लुक में पेश है Samsung का धाकड़ और स्टाइलिश स्मार्टफोन, देखें अन्य फीचर्स

Samsung Galaxy Z Flip 7:- सैमसंग गैलेक्सी के एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन मार्केट में मौजूद है। ऐसे में सैमसंग की तरफ से एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। सैमसंग में गैलेक्सी Z फ्लिप 7 का ओलंपिक एडिशन लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन को मार्केट में खास तौर पर ओलंपिक और पैरालंपिक विंटर गेम्स मिलानो कॉर्टिना 2026 के लिए मार्केट में डिजाइन किया गया है।

सैमसंग के इस स्मार्टफोन को पैरालंपिक पार्टनर के तौर पर सैमसंग लगभग 90 देश के लगभग 3800 एथलीट को यह स्पेशल डिवाइस पेश करेगा। इसका मुख्य उद्देश्य ओलंपिक विलेज में रहने के दौरान कॉम्पिटिटर्स को सपोर्ट करना और उसके एक्सपीरियंस को और बेहतर ढंग से रिकॉर्ड करना और उनकी मदद करना है। इसी उद्देश्य के लिए इस स्मार्टफोन को लांच किया गया है।

सैमसंग स्मार्टफोन का तगड़ा डिजाइन

सैमसंग के स्मार्टफोन को खास तौर पर गेमिंग के लिए एक तगड़े और यूनिक डिजाइन के साथ लांच किया गया है। इसमें आपको कई खास बातें देखने को मिलेगी जैसे इस डिवाइस में सिग्नेचर ब्लू ब्लैक ग्लास लगा हुआ है जो कि मेजबान देश के इटालियन एज्योर रंग से मिलता जुलता है। सैमसंग की ब्रांड आइडेंटी को दिखाता है। इस स्मार्टफोन में कस्टम गोल्ड मेटल फ्रेम दी गई है जो की पोडियम पर सफलता हासिल करने के लक्ष्य का प्रतीक मानी जाती है। स्मार्टफोन बहुत ही शानदार डिजाइन के साथ मार्केट में आया है।

सैमसंग का स्मार्टफोन है बेहद खास

सैमसंग के इस स्मार्टफोन में आपको स्पेशल ट्रांसपेरेंट केस देखने को मिलता है। इसमें गोल्डन लॉरेल पत्ते की आकृति से घिरा एक ब्लू सर्कुलर चुंबक दिया गया है। इस डिवाइस में एक कस्टम इंटरफेस ऑफर किया जाता है। उसके साथ ही वॉलपेपर स्केट ब्लू और बर्फ की तरह सतह के बीच विजुअल इंटरेक्शन से इंस्पायर्ड है। इस स्मार्टफोन में ऐसे ही कई फीचर दिए गए हैं। जिसमें एथलीट टूल्स जैसे ड्यूल रिकॉर्डिंग और फोटो असिस्ट और इंटरप्रेटर से लेस है। इस स्मार्टफोन को 30 जनवरी से डिस्ट्रीब्यूशन किया जाएगा।

सैमसंग के स्मार्टफोन के फीचर्स

सैमसंग के इस स्मार्टफोन में आपको 6.9 इंच का फुल एचडी+ डायनेमिक एमोलेड 2x इन्फिनिटी फ्लैक्स डिस्प्ले दिया गया है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में आपको कवर डिस्प्ले 4.1 इंच का दिया गया है। कंपनी स्मार्टफोन में आपको Exynos 2500 चिपसेट दे देती है। इस स्मार्टफोन का मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है और सेल्फी कैमरा 10 मेगापिक्सल का है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में आपको 4300mAh की बैटरी मिल जाएगी।

Read More:- शंख की मदद से होगा वास्तु दोष दूर? जाने क्या करना होगा उपाय

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?