Home » उत्तर प्रदेश » Agra ताजनगरी को जल्द मिलेगा नया सिविल एयरपोर्ट, 70% काम पूरा; नवंबर तक हैंडओवर होगा टर्मिनल

Agra ताजनगरी को जल्द मिलेगा नया सिविल एयरपोर्ट, 70% काम पूरा; नवंबर तक हैंडओवर होगा टर्मिनल

Agra Civil Airport : ताजनगरी को जल्द ही नए सिविल एयरपोर्ट की सौगात मिलने वाली है। निर्माणाधीन सिविल टर्मिनल का करीब 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है। बाकी 30 फीसदी निर्माण कार्य 30 नवंबर 2026 तक पूरा कर प्रोजेक्ट हैंडओवर करने का लक्ष्य रखा गया है। मंगलवार को जिलाधिकारी मनीष बंसल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की और बाकी काम समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बैठक में बताया कि नए टर्मिनल में यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। यहां 400 वाहनों की मल्टीलेवल पार्किंग और 200 कारों के लिए सर्फेस पार्किंग बनाई जाएगी। टर्मिनल में 19 चेक-इन और 12 ई-चेक-इन काउंटर होंगे। यात्रियों की सुरक्षा जांच के लिए 3 फुल बॉडी स्कैनर और विमान तक पहुंचने के लिए 3 एयरोब्रिज की सुविधा प्रस्तावित है।

नए एयरपोर्ट परिसर में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 33 ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। यात्रियों को डिजि यात्रा की सुविधा देने के लिए 22 डिवाइस भी प्रस्तावित हैं। इसके अलावा एयरपोर्ट परिसर में 500 किलोवॉट क्षमता का सोलर प्लांट लगाया जाएगा। बोर्डिंग की ऐसी व्यवस्था भी होगी, जिससे यात्री सीधे विमान में प्रवेश कर सकेंगे।

Agra Civil Airport

यात्रियों की आवाजाही आसान बनाने के लिए एडीए खेरिया मोड़ से नए टर्मिनल तक जाने वाली सड़क को मॉडल रोड के रूप में विकसित करेगा। पीडब्ल्यूडी इस सड़क का फोरलेन चौड़ीकरण करेगा। जलभराव की समस्या से बचने के लिए डीएम ने एयरपोर्ट और आसपास के आबादी क्षेत्र के कैचमेंट को ध्यान में रखते हुए नाला निर्माण की कार्ययोजना तैयार करने को कहा है।

DM ने मांगा जवाब

टर्मिनल की बाउंड्री के सहारे धनौली समेत अन्य गांवों को जोड़ने के लिए करीब 2.2 किलोमीटर संपर्क मार्ग बनाया जा रहा है। निर्माण में देरी पर डीएम ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से जवाब मांगा। बारिश का हवाला दिए जाने पर उन्होंने जल्द गिट्टी डालकर सड़क को मोटरेबल बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा टर्मिनल परिसर में मौजूद छह पेड़ों को हटाने की प्रक्रिया भी जल्द पूरी करने को कहा गया है।

rEAD mORE : Bareilly में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे 3 हजार स्कूली बच्चे, ‘वॉक फॉर यूनिटी’ से दिया एकता का संदेश

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?