Home » उत्तर प्रदेश » UP ITI Admission 2026 के लिए मौका, 15 अगस्त तक आवेदन और ट्रेड बदल सकेंगे अभ्यर्थी

UP ITI Admission 2026 के लिए मौका, 15 अगस्त तक आवेदन और ट्रेड बदल सकेंगे अभ्यर्थी

UP ITI Admission 2026 : उत्तर प्रदेश के राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 में प्रवेश लेने से चूक गए अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग ने प्रवेश प्रक्रिया में एक और मौका दिया है। अभ्यर्थी अब नया ऑनलाइन आवेदन और पंजीकरण करने के साथ संस्थान या पसंदीदा ट्रेड में भी बदलाव कर सकेंगे।

विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एससीवीटी) के पोर्टल पर 9 से 12 अगस्त तक चली प्रक्रिया के बाद अब अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन और विकल्प बदलने की सुविधा दी गई है।

UP ITI Admission 2026

इसके लिए पोर्टल 15 अगस्त की रात 12 बजे तक खुला रहेगा। निर्धारित समय के बाद आवेदन या विकल्प में बदलाव का मौका नहीं मिलेगा। इस प्रवेश प्रक्रिया में प्रदेश के राजकीय और निजी आईटीआई के विभिन्न व्यवसायों को शामिल किया गया है। टाटा टेक्नोलॉजीज के सहयोग से प्रदेश के 211 राजकीय आईटीआई में संचालित 10 दीर्घकालीन ट्रेड भी प्रवेश प्रक्रिया का हिस्सा हैं। पीपीपी मॉडल के तहत संचालित राजकीय संस्थानों के व्यवसायों में भी अभ्यर्थी प्रवेश के लिए विकल्प दे सकते हैं।

संस्थान या ट्रेड बदलाव

जिन अभ्यर्थियों ने पहले आवेदन किया है, लेकिन अब अपनी पसंद का संस्थान या ट्रेड बदलना चाहते हैं, वे भी इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। विभाग ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एससीवीटी की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन, पंजीकरण और विकल्प परिवर्तन की सुविधा उपलब्ध कराई है। संयुक्त निदेशक संजय सागर ने बताया कि अभ्यर्थी 15 अगस्त की रात 12 बजे तक नया आवेदन, पंजीकरण या संस्थान और ट्रेड में बदलाव कर सकते हैं। इसके बाद पोर्टल पर यह सुविधा बंद कर दी जाएगी। ऐसे में आईटीआई में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Read More : House Property Mutation: छोटे मकान वालों को राहत, उत्तराधिकार में गृहकर नामांतरण शुल्क 5 गुना तक घटा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?