Home » उत्तर प्रदेश » Agra में वीरांगनाओं का होगा सम्मान, तिरंगा वाहन रैली से लेकर सामूहिक राष्ट्रगान तक होंगे कार्यक्रम

Agra में वीरांगनाओं का होगा सम्मान, तिरंगा वाहन रैली से लेकर सामूहिक राष्ट्रगान तक होंगे कार्यक्रम

Agra News : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ताजनगरी में देशभक्ति से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ‘मां तुझे प्रणाम’ अभियान के तहत 13 अगस्त से ही कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इसमें शहीदों के परिजनों और वीर नारियों को सम्मानित करने के साथ तिरंगा वाहन रैली और सामूहिक राष्ट्रगान जैसे आयोजन होंगे। 13 अगस्त को दोपहर 12 बजे से खंदारी स्थित आरबीएस सभागार में वीरांगना सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों के परिजनों और वीर नारियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के जरिए उनके त्याग और योगदान को याद किया जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले 14 अगस्त को सुबह 7:30 बजे तिरंगा वाहन रैली निकाली जाएगी। रैली एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम से शुरू होकर कॉसमॉस मॉल पर समाप्त होगी। शहरवासी अपने वाहनों के साथ तिरंगा लेकर इसमें शामिल होंगे। आयोजन का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को मजबूत करना है।

Agra में वीरांगनाओं का सम्मान

15 अगस्त को शहर के प्रमुख स्थानों पर सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन किया जाएगा। जीजी स्कूल ऑफ नर्सिंग और पैरामेडिकल के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस अभियान में सामाजिक संगठनों और जागरूक नागरिकों की भी भागीदारी रहेगी। अलग-अलग स्थानों पर लोग एक साथ राष्ट्रगान गाकर स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे। आगरा विकास मंच और रामलाल वृद्धाश्रम के सहयोग से सिकंदरा तिराहा पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान होगा। मुन्नी देवी शिवहरे ट्रस्ट के सहयोग से धाकरान चौराहे पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं जागरूक नागरिक सद्भाव समिति के सहयोग से कोठी मीना बाजार चौराहे और आगरा विकास मंच के साथ सेंट जोंस चौराहा व संजय प्लेस तिराहे पर सामूहिक राष्ट्रगान होगा।

पक्षीघर में होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

आगरा विकास मंच की ओर से कोठी मीना बाजार स्थित पक्षीघर में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों के जरिए स्वतंत्रता दिवस को केवल औपचारिक समारोह तक सीमित न रखते हुए शहरवासियों को देशभक्ति और सामाजिक एकता से जोड़ने की कोशिश की जाएगी।

Read More : Agra ताजनगरी को जल्द मिलेगा नया सिविल एयरपोर्ट, 70% काम पूरा; नवंबर तक हैंडओवर होगा टर्मिनल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?