Home » उत्तर प्रदेश » अयोध्या में मकर संक्रांति के अवसर पर रामलला को लगाया जाएगा खिचड़ी का भोग, मंदिर में लगेगा भक्तों का जमावड़ा

अयोध्या में मकर संक्रांति के अवसर पर रामलला को लगाया जाएगा खिचड़ी का भोग, मंदिर में लगेगा भक्तों का जमावड़ा

Makar Sankranti 2026:- मकर संक्रांति का त्यौहार हर साल की बड़ी धूमधाम और हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है। मकर संक्रांति का त्यौहार इस बार भी बहुत ही धूमधाम और विशेष तरह से मनाया जाएगा। इस बार भगवान श्री राम को खिचड़ी का भोग चढ़ाया जाएगा और विशेष पूजा भी की जाएगी। इस पूजा के दौरान तिल और गुड़ के साथ अन्य सात्विक पदार्थ भी अर्पित किए जाएंगे। अयोध्या में इस साल मकर संक्रांति का त्यौहार 15 जनवरी को बहुत ही खास तरीके से मनाया जाने वाला है।

मकर संक्रांति का विशेष पूजन

मकर संक्रांति के त्यौहार का हिंदू धर्म में बहुत ही खास महत्व है। इस दिन भगवान सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं और इसके साथ ही पुण्यकाल आरंभ हो जाता है। इसीलिए इस त्यौहार को मनाया जाता है। इस दिन गंगा में स्नान और दान, पूजन का बहुत ही खास महत्व है। पंडित कौशल्या नंदन वर्धन का कहना है कि इस बार मकर संक्रांति 14 जनवरी को रात के समय 9:39 से शुरू होगी और संक्रांति का पुण्यकाल सूर्योदय के बाद ही मान्य होगा।

मकर संक्रांति की तैयारी हुई पूर्ण

मकर संक्रांति को लेकर रामनगरी अयोध्या में तैयारियां पूरी की जा चुकी है। वही हनुमानगढ़ी, कनक भवन, दशरथ महल सहित सभी मंदिरों में तिल और खिचड़ी का भोग लगाया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालु सरयू स्नान के बाद दान पुण्य और रामलला के दर्शन करने जाएंगे।

रामनगरी में लगेगा भक्तों का जमावड़ा

रामनगरी में मकर संक्रांति के अवसर पर कई जगहों पर खिचड़ी भोज का आयोजन भी किया जाएगा। इसके साथ ही दशरथ महल मणिराम दास की छावनी और श्री राम वल्लभ कुंज हनुमान भाग सियाराम किला सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं को खिचड़ी का प्रसाद बांटा जाएगा। इसके साथ ही दर्शन के लिए रामलला के मंदिर में भक्तों का भारी जमावड़ा लगेगा।

Read More:- बर्फीली हवाओं से बढ़ा मध्यप्रदेश में ठंड का असर, कई जिलों में दिन में भी पड़ रही रात जैसी ठंड

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?