Home » उत्तराखंड » उत्तराखंड के गुराड़ी में शॉर्ट सर्किट से लगी भयानक आग, आग में पशुओं की जलकर मौत, 3 घर हुए खाक

उत्तराखंड के गुराड़ी में शॉर्ट सर्किट से लगी भयानक आग, आग में पशुओं की जलकर मौत, 3 घर हुए खाक

Uttarakhand News:- उत्तराखंड में भीषण आग लगने से बहुत बड़ा नुकसान हुआ। यह मामला उत्तराखंड के गुराड़ी का हैं जहां भयानक आग लगने से तीन परिवारों के घर जल गए तो वही इस आग में पशुओं की जलकर मौत हो गई। उत्तरकाशी जिले के तहसील मोरी अंतर्गत आने वाले गांव गुराड़ी में मंगलवार की रात शॉर्ट सर्किट हो गया जिसकी वजह से भयानक आग लग गई। इस आग में बहुत नुकसान हुआ।

भीषण आग में पशुओं की हुई मौत

शॉर्ट सर्किट से लगी इस आग में पशुओं की जलकर मौत हो गई तो वही तीन लोगों के घर जलकर खाक हो गए। इस घटना की सूचना मिलने के बाद आपातकालीन परिचालन केंद्र उत्तरकाशी द्वारा राजस्व विभाग फायर सर्विस और एसडीआरएफ, पुलिस, पशु चिकित्सा विभाग और एंबुलेंस की टीम तत्काल इस घटनास्थल के लिए निकली और मौके पर पहुंचकर बड़ी मशक्कत के साथ स्थानीय लोगों के सहयोग से आग को काबू कर लिया गया।

घर और पशुओं का हुआ नुकसान

शॉर्ट सर्किट से लगी इस आग में बहुत ही ज्यादा मात्रा में नुकसान हुआ है, यहां के तीन परिवार के घर जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए। वहीं इस घटना से प्रभावित रामचंद्र पुत्र धर्म दत्त और भरत मणि के साथ ममलेश को इस भयानक घटना में बहुत बड़ी मात्रा में नुकसान हुआ, उनके पशुओं की इस घटना में मौत हो गई। इस दौरान रामचंद्र की दो गाय और एक बेल वही भरत मणि की पांच बकरी और एक गाय इसके साथ ही ममलेश की दो भेड़ और एक गाय के साथ दो बकरियां आग में जलकर मर गई। इस भीषण आग ने पशुओं को अपनी चपेट में ले लिया।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

घटनास्थल पर मौजूद तहसीलदार मोरी का कहना है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है ऐसा कहा जा रहा है। वहीं राजस्व विभाग मोदी द्वारा प्रभावित सभी परिवारों को राहत सामग्री दी जा रही है और घटना से संबंधित सभी जानकारियां अलग से भिजवाई जाएगी। इस मामले की जांच की जा रही है।

Read More:- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में सरकारी शिक्षक के साथ लाखों की धोखाधड़ी, पुलिस द्वारा दर्ज किया गया मामला

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?