Richest Even After Death : दिवंगत सितारों की कमाई का जिक्र जब होता है, तो उनका सब कुछ सामने आता है। कभी यह मुकाम एल्विस प्रेस्ली के नाम था, लेकिन अब तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। दरअसल, साल 2025 में माइकल जैक्सन ने यह साबित कर दिया है कि कुछ कलाकार मौत के बाद भी इतिहास के सबसे बड़े ब्रांड बन जाते हैं। फोर्ब्स की ट्रैकिंग में अब तक की कुल कमाई के आधार पर टॉप में माइकल जैक्सन फिर एल्विस प्रेस्ली, उसके बाद जे.आर.आर. टॉल्किन, चार्ल्स शुल्ज और डॉ. सूस का नाम आता है।
भले ही माइकल जैक्सन का निधन एल्विस प्रेस्ली के मुकाबले 32 साल बाद हुआ, लेकिन कमाई के मामले में ‘किंग ऑफ पॉप’ ने ‘किंग ऑफ रॉक एंड रोल’ को काफी पीछे छोड़ दिया है।
Richest Even After Death: फोर्ब्स रिपोर्ट
फोर्ब्स की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, माइकल जैक्सन 2025 के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले दिवंगत सेलिब्रिटी बन गए हैं। अनुमान है कि बीते 12 महीनों में उनकी एस्टेट ने करीब 105 मिलियन डॉलर की कमाई की है। साल 2001 में जब फोर्ब्स ने पहली बार दिवंगत सितारों की कमाई की लिस्ट जारी की थी, तब एल्विस प्रेस्ली निर्विवाद रूप से नंबर वन थे। ‘द किंग’ पिछले 25 सालों से इस सूची में लगातार बने हुए हैं। इस दौरान उनकी एस्टेट ने कुल मिलाकर 1.2 अरब डॉलर से ज्यादा की कमाई की।
बदली गणित
हालांकि, माइकल जैक्सन ने इस पूरी गणित को ही पलट दिया। 2009 में निधन के बाद से अब तक उनकी एस्टेट की कुल कमाई लगभग 3.5 अरब डॉलर आंकी गई है। एक सीनियर एस्टेट वकील के मुताबिक, पोस्टह्यूमस कमाई की बात करें तो सबसे पहले माइकल जैक्सन आते हैं, फिर बहुत लंबा अंतर और उसके बाद बाकी नाम आते हैं। माइकल जैक्सन की इस रिकॉर्डतोड़ कमाई के पीछे उनकी जिंदगी में लिए गए बेहद समझदारी भरे फैसले हैं। उन्होंने अपने गानों की पब्लिशिंग और मास्टर रिकॉर्डिंग्स पर अधिकार बनाए रखा। 1985 में उन्होंने ATV म्यूजिक कैटलॉग को 47.5 मिलियन डॉलर में खरीदा, जिसमें करीब 4,000 गाने शामिल थे।
The Highest-Paid Dead Celebrities Of 2025
For the 25th annual Forbes ranking, The Notorious B.I.G., Miles Davis and Jimmy Buffett join a heavenly lineup of musicians as the greatest earners in the great beyond. Plus: How Michael Jackson earned $3.5 billion in the afterlife.… pic.twitter.com/DDoWYLyJMU
— Forbes (@Forbes) November 15, 2025
सोनी डील ने बदली तस्वीर
इस निवेश की असली ताकत 2016 में सामने आई, जब जैक्सन की एस्टेट ने ATV कैटलॉग में अपनी हिस्सेदारी सोनी को बेचकर करीब 750 मिलियन डॉलर हासिल किए। इसके बाद 2024 में उनकी पब्लिशिंग और मास्टर रिकॉर्डिंग्स के 50 प्रतिशत अधिकार 600 मिलियन डॉलर में बेचे गए। हालांकि, इस सौदे को लेकर उनकी मां कैथरिन जैक्सन ने अदालत का दरवाजा भी खटखटाया। यौन शोषण के आरोपों और 2019 की डॉक्यूमेंट्री ‘फाइंडिंग नेवरलैंड’ के बावजूद माइकल जैक्सन का ब्रांड कमजोर नहीं पड़ा। 2009 में रिलीज हुई उनकी कॉन्सर्ट फिल्म ‘दिस इज़ इट’ ने ही बॉक्स ऑफिस पर 267 मिलियन डॉलर की कमाई कर ली थी।
Read More: Kanpur Airport पर मधुमक्खियों का आतंक, मची अफरा-तफरी; कामकाज में उत्पन्न हुई बाधा





