Home » राशिफल / ज्योतिष शास्त्र » वास्तु के मुताबिक बेडरूम में ना रखें झूठे बर्तन? यह बुरी आदत घर में ला सकती है नुकसान

वास्तु के मुताबिक बेडरूम में ना रखें झूठे बर्तन? यह बुरी आदत घर में ला सकती है नुकसान

Vastu Tips:- वास्तु के मुताबिक घर में ऐसे कई कार्य आपको नहीं करने चाहिए जिससे कि आपको किसी तरह के नुकसान झेलना पड़े। आज हम आपको ऐसे ही बेडरूम से जुड़े वास्तु के बारे में बताने जा रहे हैं। बेडरूम में कभी भी झूठे बर्तन नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने पर कई तरह के नुकसान आपको देखने को मिलते हैं। हर चीज की एक सही जगह होती है उसे वही रखा जाए तो बेहतर माना जाता है।

घर में कभी भी खाना खाने के बाद गलती से भी बेडरूम में झूठे बर्तन नहीं रखना चाहिए। अक्सर हम खाना खाकर बर्तन साइड में रख देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हम थके हुए होते हैं जिसकी वजह से उठकर बर्तन रखने जाने के लिए आलस आता है, लेकिन ऐसा गलती से भी ना करें। ऐसा क्यों नहीं करना चाहिए आइए इससे जुड़े नियमों के बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं।

बेडरूम में झूठे बर्तन क्यों नहीं रखे जाते?

वास्तु के मुताबिक, बेडरूम में खाना खाने के बाद में झूठे बर्तन बिल्कुल नहीं रखना चाहिए। ऐसा इसीलिए क्योंकि ऐसा करने से जीवन में कई प्रकार की समस्याएं देखने को मिलती है। घर में वास्तु बिगड़ा है। साथ ही अगर आप बेडरूम में बेड पर खाना खाते हैं तो आप रोगी बन जाते हैं। ऐसे व्यक्ति के जीवन में दरिद्रता आती है। इसीलिए गलती से भी बेडरूम में झूठे बर्तन ना रखें और बेड पर बैठकर खाना ना खाएं। बेड पर खाना खाने वाले के स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ता है। इसके अलावा आर्थिक दिक्कतें भी आने लगती है।

बेडरूम में नशीले पदार्थों का सेवन न करें

बेडरूम में भूलकर भी कभी नशीली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके घर में कलेश होने की संभावना बनती हैं। इस बात का ध्यान रखें जिन लोगों को डरावने सपने आते हैं, उन्हें तांबे के बर्तन में थोड़ा सा पानी भरकर कमरे में रखना चाहिए। इससे डरावने सपने नहीं आते। इसके अलावा बेडरूम में कभी भी इलेक्ट्रॉनिक सामान नहीं रखना चाहिए कमरे में शीशा ना रखें। अगर आप शीशा रखते हैं तो बेड पर बैठा हुआ व्यक्ति या सोया हुआ व्यक्ति उसमें नहीं दिखना चाहिए। इन बातों पर खास ध्यान रखना चाहिए।

Read More:- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हाथियों ने मचाया आतंक, 24 घंटे में 3 लोगों को कुचलकर मारा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?