Home » मध्य प्रदेश » मौसम ने बदली अचानक करवट, कई बड़े शहरों में बारिश का अनुमान

मौसम ने बदली अचानक करवट, कई बड़े शहरों में बारिश का अनुमान

Weather News:- मध्यप्रदेश में मौसम अचानक बदल गया है। मध्यप्रदेश के कई शहरों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। ग्वालियर समेत 8 जिलों में आने वाले 24 घंटे के अंदर बारिश होने का पूरा अनुमान है। ऐसे में कई बड़े शहर जैसे भोपाल और इंदौर के साथ उज्जैन संभाग में बादल छाए हुए हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से जनवरी में मावठा गिरने की पूरी संभावना है।

मौसम विभाग की माने तो ग्वालियर, श्योपुर, भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। इन जिलों में अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके साथ भोपाल इंदौर और उज्जैन संभाग में भी बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। आज तापमान में नमी रहने की संभावना है।

बर्फबारी का असर मध्यप्रदेश पर साफ नजर आ रहा

देश के पहाड़ी इलाकों में जोरदार बर्फबारी हो रही है। जिसका सीधा असर मध्यप्रदेश पर देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय है। जिसकी वजह से मध्यप्रदेश के मौसम पर इसका असर नजर आ रहा है वही ऐसे में जनवरी महीने में मावठा गिरने की संभावना जताई जा रही है।

26 जनवरी के बाद मौसम में हो सकता है बदलाव

फिलहाल मौसम में बदलाव नजर आ रहा है, लेकिन आने वाली 26 जनवरी के बाद मौसम बदल सकता है, क्योंकि पश्चिमी भारत में एक और स्ट्रांग वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो सकता है। जिसकी वजह से इसका असर सीधा मध्यप्रदेश पर देखने को मिलेगा और बारिश होने की संभावना रहेगी। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर दिव्या ई. सुरेंद्रन ने भी गुरुवार में मौसम में बदलाव को लेकर स्पष्टीकरण दिया है। इसके साथ ही आज कई इलाकों में बारिश हो सकती है।

कड़ाके की ठंड से राहत

मध्यप्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड से राहत देखने को मिल रही है। फिलहाल मौसम विभाग की माने तो दो दिनों तक शीतलहर जैसी स्थिति नहीं बनेगी। इसके साथ ही हल्का सा कोहरा देखने को मिलेगा। कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत मिलेगी।

Read More:- सोने के भाव में तेजी का सिलसिला थमा वही चांदी में आई गिरावट, जाने आज के ताजा भाव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?